Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 09 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

KL Rahul (Photo Source: X)

1) ‘खा मां कसम नहीं लेगा’, पंत और कुलदीप के बीच हंसी-मजाक स्टंप माइक पर कैद, वीडियो हुआ वायरल

दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया बी और इंडिया ए का प्रतिनिधित्व कर रहे ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के बीच एक हंसी-मजाक का मोमेंट स्टंप माइक में कैद हुआ। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी दोनों को कई बार मैदान पर एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते हुए देखा गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, पंत-राहुल की वापसी, इन युवाओं को मिला मौका

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इसका पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाना है। इस बीच बीसीसीआई ने पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे। वहीं टीम में ऋषभ पंत और केएल राहुल की वापसी हो रही है। इसके अलावा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी ब्रेक से वापस लौट रहे हैं। वहीं युवा आकाश दीप और यश दयाल भी टीम हिस्सा हैं।

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, यश दयाल। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ‘आउट हो जा जल्दी’, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के बीच मजेदार बातचीत का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच पहला मुकाबला खेला गया, जहां रविवार को इंडिया बी ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया ए को 76 रनों से हराया। वहीं इस मुकाबले से विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इंडिया-ए के बल्लेबाज कुलदीप यादव को बैटिंग के दौरान मजाकिया अंदाज में परेशान करते हुए नजर आते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) दलीप ट्रॉफी 2024: गिल की टीम को मिली करारी मात, इंडिया बी ने 76 रनों से दर्ज की जीत

इंडिया बी ने रविवार को दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया ए को 76 रनों से मात दी। इंडिया ए को जीत के लिए मैच के आखिरी दिन 275 रन बनाने थे लेकिन पूरी टीम 198 रन पर ही सिमट गई। इंडिया ए की ओर से केएल राहुल ने 121 गेंद में 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिल पाए। इंडिया ए दूसरी पारी में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिसके कारण इंडिया बी ने आसानी से मैच अपने नाम किया। (पढ़ें पूरी खबर)

5) VIDEO: इंडिया-ए के huddle में ऋषभ पंत ने की ‘घुसपैठ’, विपक्षी खेमे का सुन लिया सारा प्लान

इंडिया-बी के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को खुशी-खुशी शुभमन गिल की अगुवाई वाली इंडिया ए के huddle में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान गिल टीम की प्लानिंग डिसकस करते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)

6) ध्रुव जुरेल ने किया बड़ा कारनामा, एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास

प ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है। टूर्नामेंट के 51वें सीजन में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने एक अनोखे रिकॉर्ड में भारत के पूर्व खिलाड़ी एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में एक पारी में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। (पढ़ें पूरी खबर)

7) Joe Root के कायल हुए केन विलियमसन, तारीफ करते हुए कहा- मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं

जो रूट (Joe Root) इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। उन्होंने अब तक लाजवाब बल्लेबाजी की है। जो रूट ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा था और टेस्ट क्रिकेट में अपने 34 शतक पूरे किए। बता दें कि 2021 के बाद से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 49 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है और उन्होंने 56.38 की औसत से 4567 रन बनाए हैं। इस दौरान 17 शतक भी लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) आप भी देख लो सुपर फिट Mohammed Shami को, फिर से दिखाने वाले अपनी रफ्तार का जादू

कई महीनों से Mohammed Shami टीम इंडिया में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिससे जुड़ी हर अपडेट शमी इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ में शेयर करते हैं। साथ ही अब ये खिलाड़ी अब टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने के काफी करीब खड़ा है, ऐसे में शमी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे है और इसे लेकर उन्होंने अपनी एक नई रील वीडियो फिर से इंस्टा पर पोस्ट की है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) बुरी नजर का Ravindra Jadeja हुए शिकार, ऑलराउंडर ने खुद किया बचाव के लिए टोटका

टीम इंडिया के ऑलराउंडर Ravindra Jadeja लंबे समय से 22 गज पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन उसके बाद भी वो फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट रहते हैं। इसी कड़ी में जडेजा ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी के जरिए बड़ी अपडेट दी है, साथ ही उन्होंने ऐसा पोस्ट भी शेयर कर दिया है जिसका कैप्शन बड़ा कमाल का है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Duleep Trophy में देखने को मिला गजब का नजारा , KL Rahul को देख फैन्स हुए क्रेजी

Duleep Trophy में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, जहां इस लिस्ट में KL Rahul का नाम भी शामिल है। शुभमन गिल की कप्तानी में वाली इंडिया A से केएल राहुल खेल रहे हैं, दूसरी ओर उनकी टीम का मैच Bengaluru में इंडिया B के खिलाफ खेला गया था। इस दौरान अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए राहुल के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसे ये बल्लेबाज कई सालों तक याद रखेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...