
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
कई महीनों से Mohammed Shami टीम इंडिया में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिससे जुड़ी हर अपडेट शमी इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ में शेयर करते हैं। साथ ही अब ये खिलाड़ी अब टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने के काफी करीब खड़ा है, ऐसे में शमी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे है और इसे लेकर उन्होंने अपनी एक नई रील वीडियो फिर से इंस्टा पर पोस्ट की है।
ऑल टाइम फेवरेट गेंदबाजों का नाम बताया Shami ने
तेज गेंदबाज Mohammed Shami का हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें इस खिलाड़ी ने अपने ऑल टाइम फेवरेट गेंदबाजों का नाम बताया था। शमी ने कहा था कि- वकार यूनिस और डेल स्टेन उनके ऑल टाइम फेवरेट गेंदबाज हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि वो अभी के बल्लेबाजों में से जो रूट को गेंदबाजी करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं शमी ने बताया कि टीम में उनका निकनेम लाला है और ये नाम विराट ने दिया था।
विरोधी बल्लेबाज परेशान हो जाएंगे Mohammed Shami की ये तैयारी देख
*NCA में Mohammed Shami की कड़ी मेहनत जारी है, पोस्ट की नई रील वीडियो।
*रील वीडियो में ये खिलाड़ी फिर से GYM में कड़ा वर्क आउट करता हुआ दिख रहा है।
*इस दौरान शमी ने उठाया भारी वजन, साथ ही उनकी बॉडी दिखी पहले से काफी फिट भी।
*कई महीनों से ऐसी ही रील वीडियो शेयर कर रहा है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।
Mohammed Shami की नई रील वीडियो आप भी देखो
View this post on Instagram
A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)
कुछ समय पहले तेज गेंदबाज ने मनाया था अपना जन्मदिन
View this post on Instagram
A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज्यादा जिम्मेदारी होगी शमी पर
टीम इंडिया में वापसी से पहले शमी रणजी ट्रॉफी का मैच खेलेंगे, फिर वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे। लेकिन शमी पर ज्यादा जिम्मेदारी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान होगी, जिसका कारण है ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर शमी का अनुभव। जिसे देखते हुए ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर ज्यादा से ज्यादा काम कर रहा है और बुमराह के साथ मिलकर शमी ऑस्ट्र्रेलिया में अपनी रफ्तार का कमाल दिखाएंगे।
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल
‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

