Skip to main content

ताजा खबर

सिडनी में राहुल द्रविड़ का यह रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं विराट कोहली, बस बनाने होंगे मात्र 36 रन

सिडनी में राहुल द्रविड़ का यह रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं विराट कोहली, बस बनाने होंगे मात्र 36 रन

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलियाा के बीच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज में अब तक स्ट्रगल करते हुए नजर आए हैं।

पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक को छोड़कर विराट एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं, वह ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हो रहे हैं। उन्होंने अब तक सात पारियों में 27.83 की औसत से 167 रन बनाए हैं। सिडनी टेस्ट में टीम और फैंस को उनके बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

विराट कोहली सिडनी टेस्ट में राहुल द्रविड़ को इस मामले में पीछे छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं-

इस मामले में द्रविड़ को पीछे छोड़ेंगे विराट कोहली

विराट कोहली ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अब तक तीन टेस्ट मेचों में 49.60 की औसत से 248 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं। वह आगामी मुकाबले में 36 रन बनाते ही इस मैदान में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं। दिग्गज ने चार टेस्ट मैचों में 283 रन बनाए हैं।

लिस्ट में सचिन तेंदुलकर हैं टॉप पर

सिडनी में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। उन्होंने पांच मैचों में 157.00 की औसत से 785 रन बनाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने चार मैचों में 78.42 की औसत से 549 रन बनाए हैं। दोनों ही दिग्गजों ने सिडनी में तीन शतक लगाए हैं। वहीं, चेतेश्वर पुजारा दो मैचों में 106.66 की औसत से 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर है।

सिडनी में विराट कोहली के अब तक के स्कोर पर डालें नजर-

2019- 23 रन ( मैच ड्रॉ हुआ)

2015- 147 और 46 रन ( मैच ड्रॉ हुआ)

2012- 23 और 9 रन (ऑस्ट्रेलिया ने एक इनिंग और 68 रन से जीत दर्ज की)

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...