Skip to main content

ताजा खबर

सालों बाद Dhoni ने की अपने सबसे खास दोस्त से मुलाकात, फैन्स को याद आया वो आखिरी ओवर

सालों बाद Dhoni ने की अपने सबसे खास दोस्त से मुलाकात, फैन्स को याद आया वो आखिरी ओवर

Dhoni And Joginder Sharma ((Image Credit- Instagram)

सभी के फेवरेट Dhoni क्रिकेट खेले या नहीं , लेकिन उसके बाद भी वो लगातार खबरों में बने रहते हैं। कभी माही अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर लेते हैं, तो कभी उनकी कोई वीडियो या तस्वीर सामने आ जाती है। इस बीच धोनी अपने एक खास शख्स से मिले हैं, ऐसे में अब वो पोस्ट इंटरनेट पर सुपर वायरल हो रहा है।

किस से हुई Dhoni की मुलाकात?

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आ रही है, Dhoni उन तस्वीरों में पूर्व तेज गेंदबाज Joginder Sharma के साथ नजर आ रहे हैं। माही की कप्तानी में जोगिंदर शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 खेला था, साथ ही जोगिंदर ने ही उस वर्ल्ड कप में आखिरी ओवर में मिस्बाह को आउट किया था और टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था। दूसरी ओर जोगिंदर ने धोनी की कप्तानी में CSK से IPL भी खेला है, वहीं इस समय ये पूर्व तेज गेंदबाज हरियाणा पुलिस में डीएसपी है।

Dhoni की तो टी20 वर्ल्ड कप 2007 की यादें ताज हो गई

*Joginder Sharma ने धोनी के साथ सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया शेयर।
*धोनी से मिल ये पूर्व खिलाड़ी नजर आ रहा है खुश, लिखा माही को लेकर खास कैप्शन।
*साथ ही जोगिंदर ने कैप्शन के जरिए बताया कि वो माही से करीब 12 साल बाद मिले हैं।
*जोगिंदर इस पोस्ट में नजर आए पुलिस की वर्दी में, वायरल हो रही हैं अब तस्वीरें।

Joginder ने ये पोस्ट शेयर किया है धोनी से जुड़ा हुआ

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jogi Sharma 23 Oct (@jogi23sharma)

A post shared by Jogi Sharma 23 Oct (@jogi23sharma)

IPL 2025 को लेकर क्या बोले माही?

हाल ही में एक इवेंट में धोनी से IPL 2025 में खेलने को लेकर सवाल किया गया था, जिसपर उन्होंने कहा था कि- इसके लिए अभी काफी समय है और देखना होगा कि प्लेयर रिटेंशन पर क्या फैसले लिए जाते हैं। आगे बोलते हुए माही ने बोले थे कि- अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है,  एक बार फिक्स नियम बन जाएंगे तो मैं अपना फैसला लूंगा लेकिन जो भी फैसला होगा वो टीम के लिए बेस्ट होना चाहिए। वैसे CSK ने भी नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है, ऐसे में आगे क्या फैसला होगा ये देखने लायक होगा।

धोनी का ये वीडियो भी हुआ था काफी ज्यादा वायरल

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...