
Dinesh Karthik (Photo Source: X)
SA20 2025 में दिनेश कार्तिक पार्ल रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं, वह इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय प्लेयर हैं। उन्होंने 11 जनवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू किया। डेब्यू से पहले कार्तिक ने साउथ अफ्रीका में खेले गए कुछ यादगार मैचों और पलों को लेकर खुलासा किया। कार्तिक ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप जो साउथ अफ्रीका में खेला गया था, उसे लेकर बात की। वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला संस्करण जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
मैंने साउथ अफ्रीका में खेलने का लुत्फ उठाया है- दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने पार्ल रॉयल्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बताया कि, 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतना उनके लिए बहुत ही ज्यादा खास था, क्योंकि इसने भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान दिया।
“साउथ अफ्रीका में मेरा अनुभव हमेशा अच्छा रहा है। यह एक ऐसी जगह रही है जिसने वास्तव में मेरे क्रिकेट का समर्थन किया है। मैंने यहां खेलने का लुत्फ उठाया है। मेरी कुछ बेहतरीन यादें साउथ अफ्रीका से जुड़ी हैं, टी20 वर्ल्ड कप जीतना, किसी बहुत खास चीज का हिस्सा बनना और जिसने भारतीय क्रिकेट में एक बहुत बड़ा चलन शुरू किया और जिसे आज आईपीएल कहा जाता है।”
दिनेश कार्तिक ने आगे इस बात का भी खुलासा किया कि जब उनके पास SA20 में खेलने का ऑफर आया, तो वह इसे मना नहीं कर पाए।
“जब मुझे ऑफर मिला, तो मुझे लगा कि यह एक अच्छी टीम है जिसका हिस्सा बनना चाहिए। इतने सालों से आईपीएल का हिस्सा होने के कारण, मैं रॉयल्स का हिस्सा नहीं रहा हूं और मेरे कई दोस्त इस फ्रेंचााइजी के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने केवल अच्छी बातें ही कही हैं। इसलिए जब मौका आया, तो मैं बहुत उत्साहित था और मैंने सामान्य तौर पर टूर्नामेंट के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनीं, कि यह कितना प्रतिस्पर्धी है, खिलाड़ी खुद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और आखिरी बात, जाहिर है, पार्ल एक जगह है।”
पार्ल रॉयल्स ने जारी सीजन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 9 विकेट से शिकस्त दी। टीम अब अगला मुकाबला डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 जनवरी को खेलने वाली है।
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर
6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

