Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीका को बड़ी राहत, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मेडिकली फिट हुए डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका को बड़ी राहत, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मेडिकली फिट हुए डेविड मिलर

David Miller (Image credit Twitter – X)

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज डेविड मिलर को मेडिकल रूप से फिट घोषित कर दिया गया है और वह अब वर्ल्ड कप में खेलने के लिए पूरी तरह उपलब्ध होंगे। भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से पहले मिलर की वापसी प्रोटियाज टीम के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

डेविड मिलर हाल ही में SA20 लीग के दौरान ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए थे। इस चोट के चलते उन्हें टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर होना पड़ा था और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।

चोट के बाद मिलर लगातार मेडिकल जांच और रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे। अब क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने पुष्टि की है कि मिलर ने सभी जरूरी मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं।

मिलर की वापसी से प्रोटियाज को मिला अनुभव और फिनिशिंग ताकत

मिलर की फिटनेस साउथ अफ्रीका की टी20 योजनाओं के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वह मिडिल ओवर्स में तेजी से रन बनाने और अंतिम ओवरों में बड़े शॉट लगाकर मैच खत्म करने की खास क्षमता रखते हैं।

उनकी मौजूदगी टीम को अनुभव के साथ-साथ मैच जिताने वाला आत्मविश्वास भी देती है। 36 वर्षीय मिलर से उम्मीद है कि वह नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाएंगे।

इंजरी की वजह से साउथ अफ्रीका की टीम को कुछ और झटके भी लगे हैं। टीम के अंतिम स्क्वॉड में शामिल टोनी डी ज़ोरज़ी और डोनोवन फरेरा समय पर फिट नहीं हो पाए, जिसके बाद प्रोटियाज ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन को टीम में शामिल किया। ये दोनों खिलाड़ी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं।

खैर, एडन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका अपना टी20 वर्ल्ड कप अभियान 9 फरवरी से शुरू करेगा। टीम का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ है। मिलर की वापसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम अब पूरे आत्मविश्वास के साथ खिताब की दौड़ में उतरने के लिए तैयार नजर आ रही है।

আরো ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ बनाया वनडे क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। कार्डिफ के सोफिया...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...