Skip to main content

ताजा खबर

सलीमा इम्तियाज ICC इंटरनेशनल डेवलपमेंट पैनल अंपायर में नामित होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं

सलीमा इम्तियाज ICC इंटरनेशनल डेवलपमेंट पैनल अंपायर में नामित होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं

Saleema Imtiaz (Photo Source: X/Twitter)

सलीमा इम्तियाज आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ डेवलपमेंट अंपायर में नामित होने वाली पाकिस्तान की पहली महिला बन गई हैं। वह अब महिला क्रिकेट के द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईसीसी महिला इवेंट्स में अंपायरिंग कर सकती है। बता दें, सलिमा इम्तियाज पाकिस्तानी महिला क्रिकेट खिलाड़ी कायनात इम्तियाज की मां हैं।

सलीमा यह उपलब्धि हासिल करने के बाद काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा कि, यह सिर्फ उनकी जीत नहीं है, यह पाकिस्तान की हर महिला क्रिकेटर और अंपायर की जीत है।

मैं उम्मीद करती हूं कि और भी महिलाएं मेरे नक्शेकदम पर चलें- सलीमा इम्तियाज

सलीमा 16 दिसंबर से मुल्तान में होने वाली पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका महिला टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अंपायरिंग करते हुए अपना पहला कार्यभार संभालेंगी। आईसीसी डेलवपमेंट अंपायर पैनल में नामित होने के बाद सलीमा इम्तियाज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर बात करते हुए कहा,

मैं आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ डेवलपमेंट अंपायर में शामिल होकर बेहद खुश हूं। मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बहुत आभारी हूं, जिसने मुझे इस उपलब्धि को पाने के अमूल्य अवसर दिए। यह यात्रा कड़ी मेहनत और व्यक्तिगत बलिदानों से भरी रही है, लेकिन अब, इस नए अध्याय पर खड़े होकर, यह सब सार्थक लगता है।

सलीमा इम्तियाज ने आगे कहा,

यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है – यह पाकिस्तान की हर महत्वाकांक्षी महिला क्रिकेटर और अंपायर की जीत है। मुझे उम्मीद है कि मेरी सफलता उन अनगिनत महिलाओं को प्रेरित करेगी जो खेल में अपनी पहचान बनाने का सपना देखती हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि और भी महिलाएं मेरे नक्शेकदम पर चलें और इस खूबसूरत खेल को अपनाएं।

सलीमा इम्तियाज ने 2008 में पीसीबी महिला अंपायर पैनल में नामित होने के बाद अपने अंपायरिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2022 और 2024 एसीसी महिला टी20 एशिया कप और हांगकांग में 2023 एसीसी इमर्जिंग महिला कप में अंपायरिंग की है। कुआालालंपुर में एसीसी महिला प्रीमियर कप 2024 में, वह कंट्रोल टीम की सदस्य थीं।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...