Skip to main content

ताजा खबर

सरफराज खान से लेकर नीतीश कुमार रेड्डी: टॉप 10 भारतीय डेब्युटेंट जिन्होंने 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत लिया सभी का दिल

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया का प्रदर्शन 2024 में काफी अच्छा रहा था। युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। बता दें कि, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

हाल ही में दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। अब युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करना और भी जरूरी हो गया है। हाल ही में मुख्य कोच गौतम गंभीर ने यह बयान दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है क्योंकि ड्रेसिंग रूम में कई सच्चे लोग हैं। ड्रेसिंग रूम में आने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है आपको बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।’

पूर्व कोच लालचंद राजपूत ने भी कहा था कि, ‘यह संक्रमण काल है और सभी बड़ी टीमों को इससे गुजरना पड़ता है। कुछ खिलाड़ी इसी समय संन्यास लेंगे और नए खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होंगे।’ इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं 10 भारतीय खिलाड़ियों ने जिन्होंने 2024 में डेब्यू किया और अपने धमाकेदार प्रदर्शन से तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

10- नीतीश कुमार रेड्डी

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)

नीतीश कुमार रेड्डी के लिए 2024 साल बेहतरीन रहा है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से तीन टी20 मैच में 45 के औसत से 90 रन बनाए जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में उन्होंने अभी तक चार मैच में 49 के औसत से 294 रन बनाए हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी ने गेंदबाजी से भी अपनी छाप छोड़ी है।

9- सरफराज खान

Sarfaraz Khan (Photo Source: Getty Images)

सरफराज खान ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को काफी मजबूती दी है। उन्होंने छह टेस्ट मैच में 37 के ऊपर के औसत से 371 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर 150 रन का रहा है।

8- आकाश दीप

Akash Deep (Image Credit- Twitter X)

आकाश दीप ने 2024 में 7 टेस्ट मैच टीम इंडिया की ओर से खेले और 35.20 के औसत से 15 विकेट झटके। इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

7- अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ मैच विनिंग शतक जड़ा था। अभिषेक शर्मा ने 12 टी20 मैच में 171.81 के स्ट्राइक रेट से 256 रन बनाए।

6- रियान पराग

Riyan Parag (Source X)

व्हाइट बॉल क्रिकेट में रियान पराग में सिर्फ बल्ले से ही नहीं गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युवा खिलाड़ी ने 9 टी20 मैच में 151 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए जबकि चार विकेट भी झटके। यही नहीं एक वनडे मैच में उन्होंने 15 रन बनाए जबकि तीन विकेट हासिल किए।

5- ध्रुव जुरेल

Dhruv Jurel (Photo Source: X)

ध्रुव जुरेल ने भारत की ओर से 2024 में चार टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 40.40 के औसत से 202 रन बनाए जबकि दो टी20 मैच में उनके नाम 6 रन है। जुरेल को आने वाले समय में टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में गिना जा सकता है।

4- हर्षित राणा

Harshit Rana (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में हर्षित राणा ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। दो मैच में उन्होंने चार विकेट झटके हैं।

3- मयंक यादव

Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग में बेहतरीन गेंदबाजी करने के बाद मयंक यादव को टीम इंडिया की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने सीरीज में तीन मैच में 20.75 के औसत से चार विकेट अपने नाम किए।

2- तुषार देशपांडे

Tushar Deshpande. (Photo Source: Twitter)

तुषार देशपांडे ने जिंबाब्वे सीरीज के दौरान अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया था। दो मैच में इस शानदार तेज गेंदबाज ने दो विकेट झटके। भले ही तुषार देशपांडे को 2024 में कम मौके मिले लेकिन 2025 सीजन में उन्हें टीम इंडिया की गेंदबाजी लाइनअप का महत्वपूर्ण पहलू कहा जा सकता है।

1- रमनदीप सिंह

Ramandeep Singh (Photo Source: Getty Images)

रमनदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू काफी शानदार तरीके से शुरू किया। इस धमाकेदार खिलाड़ी ने दो टी20 मैच में 15 रन बनाए हैं। रमनदीप सिंह को भी भविष्य में ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जा सकते हैं। उनके नाम एक विकेट भी है।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...