Skip to main content

ताजा खबर

सरफराज खान की चमकी किस्मत, MCA ने इस टूर्नामेंट के लिए अंजिक्य रहाणे की जगह बनाया कप्तान

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

भारतीय युवा खिलाड़ी सरफराज खान (Sarfaraz Khan) लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। सरफराज को अब लगातार अच्छे प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिल चुका है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट (Buchi Babu Tournament 2024) के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, और बोर्ड ने सरफराज खान को कप्तान नियुक्त किया है।

अंजिक्य रहाणे और शम्स मुलानी की गैरमौजूदगी में MCA ने सरफराज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें, रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 में 42वें रणजी ट्रॉफी खिताब पर कब्जा किया था। अजिंक्य रहाणे लीसेस्टरशायर के लिए वनडे लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट खेल रहे हैं, वहीं शम्स मुलानी एनसीए में रिहैब कर रहे हैं।

Sarfaraz Khan के भाई मुशीर खान भी है टीम का हिस्सा

आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 के लिए सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के छोटे भाई मुशीर खान को भी टीम में शामिल किया गया है। मुशीर खान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए शानदार खेल दिखाया था। वहीं, सरफराज की बात करें तो उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इंटरनेशनल डेब्यू किया था। डेब्यू सीरीज में सरफराज ने 50.00 के औसत से 200 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के चलते सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को बीसीसीआई से 2024-25 के लिए ग्रेड-सी कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज खान के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक 71 मैचों में उन्होंने 68.53 के औसत से 4112 रन बनाए हैं, जिसमें 14 अर्धशतक, 14 शतक और एक तिहरा शतक शामिल है।

बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 के लिए मुंबई का 17 सदस्यीय स्क्वॉड-

सरफराज खान (कप्तान), सिद्धेश लाड, दिव्यांश सक्सेना, अमोघ भटकल, अखिल हेरवाडकर, मुशीर खान, नूतन गोयल, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे, प्रसाद पवार, तनुष कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, हिमांशु सिंह, धनित राउत, सिल्वेस्टर डिसूजा, जुनैद खान, हर्ष तन्ना

 

আরো ताजा खबर

23 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: आज (23 जुलाई) हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20आई खेला...

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...