Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर को अपनी शादी में इनवाइट करने उनके घर पहुंचीं पीवी सिंंधु, मास्टर ब्लास्टर ने शेयर किया खास पोस्ट

सचिन तेंदुलकर को अपनी शादी में इनवाइट करने उनके घर पहुंचीं पीवी सिंंधु मास्टर ब्लास्टर ने शेयर किया खास पोस्ट

Sachin Tendulkar, PV Sindhu & Venkata Datta (Photo Source: X)

इंडियन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु 22 दिसंबर को वेंकट दत्ता साई के सााथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। सिंधु दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपनी शादी का कार्ड देने के लिए उनके घर पहुंची, जहां उनके मंगेतर भी साथ नजर आए। सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता को उनकी नयी पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

सचिन तेंदुलकर ने साझा किया खास पोस्ट

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,

“बैडमिंटन में स्कोर हमेशा ‘प्यार’ से शुरू होता है, और वेंकट दत्ता साई के साथ आपकी खूबसूरत जर्नी सुनिश्चित करती है कि यह हमेशा ‘प्यार’ के साथ जारी रहे! हमें अपने खास दिन का हिस्सा बनने के लिए पर्सनली इनवाइट करने के लिए धन्यवाद। आप दोनों को जीवन भर की शानदार यादें और खुशी की अंतहीन रैलियां की शुभकामनाएं!”

एक महीने पहले ही तय हुई पीवी सिंधु की शादी

पीवी सिंधु और वेंकट की शादी की तारीख को आगाामी बैडमिंटन टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। सिंधु के मंगेतर वेंकट हैदराबाद से हैं जो पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज (Posidex Technologies) में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान JSW के स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स को भी मैनेज किया है।

सिंधु के पिता ने बताया कि, एक महीने पहले ही शादी को लेकर सारी चीजें फाइनल हुई है और यही सही समय है क्योंकि जनवरी से प्लेयर का शेड्यूल टाइट है। सिंधु के पिता पीवी रमना ने इंडिया टुडे को बताया,

दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन एक महीने पहले ही सबकुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था, क्योंकि जनवरी से उनका शेड्यूल काफी व्यस्त है। इसलिए दोनों परिवारों ने 22 दिसंबर को वेडिंग सेरेमनी आयोजित करने का फैसला किया। वहींं, रिसेप्शन 24 दिसंबर को हैदराबाद में होगा। वह जल्द ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगी, क्योंकि अगला सीजन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...