Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलने वाले विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती, इस बड़ी परेशानी का कर रहे हैं सामना 

सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलने वाले विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती, इस बड़ी परेशानी का कर रहे हैं सामना 

Vinod Kambli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलने वाले विनोद कांबली (Vinod Kambli) को खराब स्वास्थ्य के चलते 23 दिसंबर को थाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कांबली वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

तो वहीं अब उनके स्वास्थ्य पर मिले ताजा अपडेट के अनुसार खिलाड़ी के दिमाग में ब्रेन क्लाॅट्स का पता चला है। इस समय 52 वर्षीय कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने पुष्टि की कि पूर्व क्रिकेटर की स्थिति के कारण विस्तृत चिकित्सा जांच के बाद ब्रेन क्लाॅट्स पाए गए। उनके स्वास्थ्य पर अब कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कई तरह के टेस्ट करने के बाद डाॅक्टर आगे की योजना बना रहे हैं। साथ ही कांबली इस दुख की घड़ी में अपने बचपन के दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व साथी और दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी याद करते हुए नजर आए।

न्यूज 24 के हवाले से कांबली ने कहा- मैं कहूंगा कि मैं मुख्य डॉक्टर की वजह से जिंदा हूं, परन्तु मुझे जो भी प्रशिक्षण दिया गया है, मैं केवल इतना ही कहूंगा कि हमें जो मिलता है, जो कुछ भी ईश्वर देता है, उसका नाम पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा का नाम दें, आमीन। मैं ऐसा नहीं कहूंगा, क्योंकि मैं उससे प्यार करता हूं। मैं सर को नमस्ते कहूंगा। फिलहाल सचिन लंदन चले गए हैं, लेकिन उन्हें बात में यह पता चल जाएगा।

विनोद कांबली के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं आपको विनोद कांबली के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं, तो उन्होंने भारत के लिए कुल 17 टेस्ट मैच 1991 से लेकर 1993 के बीच खेले, जिसमें उन्होंने 1084 रन बनाए। कांबली ने टेस्ट करियर में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

साथ ही वनडे क्रिकेट में उन्होंने 104 मैचों में 2477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। लेकिन इसके बाद लगातार खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन एक समय कांबली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर भारतीय बल्लेबाज समझा जा रहा था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 18 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। पहला मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में...

BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक फैसले की वजह से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपए का...

अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की...

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी, नंबर 1 रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है मौजूद 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त होने के बाद, क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...