Skip to main content

ताजा खबर

सऊदी अरब में श्रीलंका के राजदूत ने रियाद में Saudi Cricket Federation के अध्यक्ष से मुलाकात की

सऊदी अरब में श्रीलंका के राजदूत ने रियाद में Saudi Cricket Federation के अध्यक्ष से मुलाकात की

Ameer Ajwad and Prince Saud Al Mishal (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही सऊदी अरब की राजधानी रियाद में श्रीलंका के राजदूत अमीर अजवाद (Ameer Ajwad), देश के प्रिंस और सऊदी क्रिकेट फेडरेशन (Saudi Cricket Federation) के अध्यक्ष सऊद अल मिशल अल सऊद (Saud Al Mishal Al Saud) से मुलाकात करते हुए नजर आए हैं। तो वहीं मीटिंग दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर देखने को मिली, जिसका मकसद देशों के बीच खेल संबंधों में एक महत्वपूर्ण विकास की चर्चा करना शामिल था।

विशेष रूप से यह मुलाकात राजदूत अजवाद और प्रिंस अल सऊद के बीच, श्रीलंका और सऊदी अरब के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने के साधन के रूप में किस तरह से क्रिकेट का लाभ उठाया जाए, इसपर आधारित थी। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर, दोनों देश खेल कूटनीति के माध्यम से अपने बंधन को मजबूत करने की ओर प्रसास करते हुए नजर आए।

दूसरी ओर, रियाद में श्रीलंका के राजदूत की प्रिस अल सऊद से मुलाकात की कुछ फोटोज को श्रीलंका एंबेसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने खेल और कूटनीति को लेकर बात की है।

देखें प्रिस अल सऊद और अमीर अजवाद की मुलाकात के फोटोज

इसके अलावा इस बैठक में क्रिकेट के अलावा द्विपक्षीय सहयोग के भी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान अमीर अजवाद ने सऊदी क्रिकेट फेडरेशन से देश की क्रिकेट विशेषज्ञता को साझा करने की इच्छा भी व्यक्त की है।

तो वहीं अगर श्रीलंका सऊदी अरब में क्रिकेट को बढ़ावा देता है, तो यह देश में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे और टैलेंट पूल को विकसित करने में अहम योगदान निभा सकता है। साथ ही श्रीलंका समृद्ध क्रिकेट विरासत और अंतरराष्ट्रीय सफलता के साथ, देश में क्रिकेट खेल के विकास को बढ़ावा देने में सहायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

इस मौके पर रियाद में श्रीलंका एंबेसी के चांसरी प्रमुख मिस्टन अनस अमीर अजवाद के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा प्रिस अल सऊद के साथ सऊदी क्रिकेट फेडरेशन के सीईओ Tariq Saga और उपाध्यक्ष Nawaf Alothaibi मौजद रहे।

यह भी चेक करे:- भारत के बाद इस देश को धूल चटाने जा रही श्रीलंका टीम, क्या लिख पाएगी एक और नया इतिहास?

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...