Skip to main content

ताजा खबर

भारत के बाद इस देश को धूल चटाने जा रही श्रीलंका टीम, क्या लिख पाएगी एक और नया इतिहास?

Sri Lanka Team Left for England (Source X)

Eng vs SL Test Series: भारत को वनडे सीरीज में 2-0 से मात देने के बाद श्रीलंकाई टीम अपने नए हेड कोच सनथ जयसूर्या के साथ इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसकी मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मद्देनजर काफी अहम है।

दोनों टीमों के पिछले सीरीज की बात करें तो श्रीलंका ने भारत के साथ टी20 और वनडे सीरीज खेला जिसमें टी20 में 0-3 से हार और वनडे सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी। वहीं, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को अपने घर में 3-0 से बुरी तरह हराया था और श्रीलंका के खिलाफ वह पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगे। आइए देखें तीनों मैच का शेड्यूल-

England vs Sri Lanka Test Series Schedule

𝟏𝐬𝐭 𝐓𝐞𝐬𝐭: एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर (21-25 अगस्त)

𝟐𝐧𝐝 𝐓𝐞𝐬𝐭: लॉर्ड्स, लंदन (29 अगस्त – 2 सितंबर)

𝟑𝐫𝐝 𝐓𝐞𝐬𝐭: केनिंग्टन ओवल, लंदन (6-10 सितंबर)

England and Sri Lanka position in WTC standings

पिछले महीने वेस्टइंडीज पर 3-0 की जीत के बाद, इंग्लैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में छह जीत और इतनी ही हार के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। उनका PCT 36.54% है।

इस बीच, श्रीलंका 50% के PCT के साथ चौथे स्थान पर है। उनके पास दो जीत और इतनी ही हार हैं। श्रीलंका ने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश पर 2-0 से सीरीज जीत दर्ज की थी।

England vs Sri Lanka Head to Head in Test

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 36 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इन 36 मैचों में से 17 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है जबकि 8 बार श्रीलंका विजयी हुआ है और 11 मैच ड्रॉ रहे हैं। घरेलू मैदान पर, ब्रिटिश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आठ जीत और तीन हार (7 ड्रॉ) दर्ज की हैं।

इंग्लैंड ने आखिरी बार 2014 में लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट हारा था। उस हार के बाद से, इंग्लैंड ने टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ सात जीत और दो ड्रॉ दर्ज किए हैं। आंकड़ों को देखकर यह तो साफ है कि श्रीलंका के लिए यह टेस्ट सीरीज इंग्लैंड जैसी टीम के सामने बेहद ही कठिन होने वाली है। लेकिन हाल ही में भारत को हराने के बाद श्रीलंका टीम इंग्लैंड के लिए भी मुसीबतें पैदा कर सकती है। ऐसे में यह सीरीज लंकाई टीम के नए युग की शुरुआत की तरह होगा।

 

England vs Sri Lanka Full Squad

श्रीलंका 

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुश्का, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, कासुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, निसाला थरका, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, जेफ्री वेंडरसे और मिलन रथनायके।

इंग्लैंड

बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली स्टोन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...