Skip to main content

ताजा खबर

संन्यास के बाद घर वापस लौटे रविचंद्रन अश्विन जमकर लगे अपने पिता के गले, पड़ोसियों ने भी किया अनुभवी ऑलराउंडर का भव्य स्वागत

संन्यास के बाद घर वापस लौटे रविचंद्रन अश्विन जमकर लगे अपने पिता के गले पड़ोसियों ने भी किया अनुभवी ऑलराउंडर का भव्य स्वागत

Ravi Ashwin (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद खुद इस बात की पुष्टि की।

रविचंद्रन अश्विन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। ऐसे कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हैं जो रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया को अपने दम पर जिताए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन वापस अपने घर चेन्नई पहुंचे जहां उनका स्वागत शानदार तरीके से हुआ।

रविचंद्रन अश्विन घर पहुंचकर अपने पिता के गले मिले और साथ ही पड़ोसियों ने भी उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। अपने माता-पिता को देख रविचंद्रन अश्विन भी काफी इमोशनल नजर आए।

यह रही वीडियो:

चाहे कोई भी फॉर्मेट हो रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है। उनके आंकड़ों की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैच में 25.76 के औसत से 3503 रन बनाए हैं जबकि 24 के औसत से 537 विकेट झटके हैं। 116 वनडे मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 86.96 के स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए हैं। यही नहीं इस फॉर्मेट में उनके नाम 156 विकेट है।

65 टी20 में बेहतरीन ऑलराउंडर ने 22.32 के औसत से 72 विकेट झटके हैं जबकि 115 के स्ट्राइक रेट से उनके नाम 160 रन है। भले ही रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

तीसरे टेस्ट मैच के बाद 5 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने अपने नाम किया था जबकि एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट को मेजबान आस्ट्रेलिया ने जीता था। अब इन दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो रहा है। आगामी मैच को दोनों ही टीमें जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...