Skip to main content

ताजा खबर

संजय मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल को बताया सुंदर से बेहतर, दे डाला ऐसा बयान

संजय मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल को बताया सुंदर से बेहतर, दे डाला ऐसा बयान

Axar Patel, Sanjay Manjrekar & Ravindra Jadeja (Photo Source: X)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला नागपुर के विद्रभ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए यह सीरीज काफी ज्यादा अहम है। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ किस प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन के साथ उतरने वाली है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि वाशिंगटन सुंदर के मुकाबले रवींद जडेजा और अक्षर पटेल ज्यादा अच्छे बल्लेबाज है। मांजरेकर की यह प्रतिक्रिया रविचंद्रन अश्विन के हालिया बयान के बाद आई है, जिन्होंने कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर वाशिंगटन सुंदर को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।

संजय मांजरेकर ने अक्षर और जडेजा को बताया बेहतर

संजय मांजरेकर ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा,

“वाशिंगटन सुंदर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल से थोड़ा कम गेंदबाजी कर सकते हैं। अगर विपक्षी टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो वह परिस्थितियों के अनुकूल होने पर 10 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं। बल्लेबाजी के मामले में जडेजा और अक्षर वाशिंगटन से बेहतर बल्लेबाज हो सकते हैं।”

श्रेयस अय्यर को नंबर-4 पर ही करनी चाहिए बल्लेबाजी

मांजरेकर ने आगे बात करते हुए नंबर-4 पोजिशिन के लिए श्रेयस अय्यर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। उन्होंने अय्यर के स्पिन के खिलाफ खेलने की क्षमता पर भी जोर दिया।

“श्रेयस अय्यर को नंबर 4 पर ही रहना चाहिए क्योंकि 50 ओवर के वर्ल्ड कप में उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद जिस तरह से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें इसी स्थान पर बने रहना चाहिए, साथ ही वह स्पिन के खिलाफ एक अच्छे खिलाड़ी हैं। जब आप 50 ओवर में नंबर 4 पर खेलते हैं, तो आपको स्पिन के खिलाफ बहुत ज्यादा खेलना पड़ता है।”

IND vs ENG: पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल रााहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...