Skip to main content

ताजा खबर

‘काफी तीखे गेंदबाज हो’, हिमांशु सांगवान ने विराट कोहली के प्रोत्साहन मैसेज को लेकर किया बड़ा खुलासा

‘काफी तीखे गेंदबाज हो’, हिमांशु सांगवान ने विराट कोहली के प्रोत्साहन मैसेज को लेकर किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli and Himanshu sangwan (Image Credit- Twitter X)

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के सांतवे राउंड का शानदार मैच दिल्ली और रेलवे के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को दिल्ली ने एक पारी और 19 रन से अपने नाम किया। रेलवे के बाकी खिलाड़ी भले ही इस मैच में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो, लेकिन बेहतरीन तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने घातक गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

हिमांशु सांगवान ने इस मैच में विराट कोहली का विकेट झटका, जिन्होंने 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी। विराट कोहली इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। मैच खत्म होने के बाद हिमांशु सांगवान ने खुलासा किया कि विराट कोहली ने युवा खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की और उनके प्रोत्साहित संदेश भी उनको काफी अच्छे लगे।

द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते समय हिमांशु सांगवान ने कहा कि, ‘जब मैंने विराट कोहली को गेंद साइन करने के लिए दी थी तो उन्होंने मुझसे पूछा क्या यह वही गेंद थी, जिससे मैंने उन्हें आउट किया था। क्या गेंद थी यार मजा आ गया। काफी तीखे गेंदबाज हो। ऐसे ही मेहनत करते रहो, आपको आपके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’

यह हमारे लिए काफी स्पेशल था: हिमांशु सांगवान

हिमांशु सांगवान ने इस बात का भी खुलासा किया कि विराट कोहली का विकेट उनकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण विकेट था। युवा तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, ‘यह मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण विकेट है। इसमें कोई  शक नहीं है। विराट कोहली पूरे देश के लिए Inspiration है। पहली बार मैंने अपनी जिंदगी में यह देखा है कि रणजी ट्रॉफी के किसी मैच के लिए इतने लोग स्टेडियम में आए थे। यह हम सबके लिए काफी स्पेशल था।’

बता दें कि, रेलवे की ओर से इस सीजन में हिमांशु सांगवान ने 11 पारियों में 24.27 की औसत से 18 विकेट झटके हैं। उनकी गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...