Skip to main content

ताजा खबर

श्रेयस अय्यर और उनकी मां ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, करोड़ों में है इसकी कीमत

श्रेयस अय्यर और उनकी मां ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट करोड़ों में है इसकी कीमत

Shreyas Iyer (Photo Source: Shreyas Iyer/Instagram)

टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और उनकी मां रोहिणी ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 2.90 करोड़ है। जैपकी द्वारा प्राप्त संपत्ति दस्तावेजों के अनुसार, अय्यर और उनकी मां ने पॉश हाउसिंग सोसायटी के आदर्श नगर इलाके में त्रिवेणी इंडस्ट्रियल सीएचएसएल की दूसरी मंजिल पर एक अपार्टमेंट खरीदा है।

श्रेयस अय्यर और उनकी मां ने जो घर खरीदा है, अगर आप उसका एरिया जान जाएंगे तो आप हैरान हो जाएंगे और आपको अंदाजा लग जाएगा कि मुंबई में घर खरीदना कितना महंगा है। श्रेयस अय्यर ने भले ही 2.90 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है, लेकिन इसका एरिया सिर्फ 525 स्क्वायर फीट है। इस कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई में किसी भी इंसान के लिए घर खरीदना कितना महंगा है।

55,238 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से खरीदा गया है ये अपार्टमेंट

रिपोर्ट में बताया गया है कि जैपकी ने प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस किया है, जिसमें 19 सितंबर 2024 को लेन-देन और रजिस्ट्रेशन की बात की गई है। दस्तावेजों के अनुसार, 525 वर्ग फीट का यह अपार्टमेंट 55,238 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से खरीदा गया है। इस अपार्टमेंट की खरीद के लिए 17.40 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और उसके बाद 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगी है।

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब श्रेयस अय्यर रियल एस्टेट ट्रांजेक्शन के लिए चर्चा में हैं। अय्यर के पास मुंबई की सबसे ऊंची इमारतों में से एक लोढ़ा वर्ल्ड टावर्स में भी एक घर है। सितंबर 2020 में भारतीय क्रिकेटर ने मुंबई में मैक्रोटेक डेवलपर्स के साथ द वर्ल्ड टावर्स की 48वीं मंजिल पर 2380 वर्ग फीट का अपार्टमेंट 49,817 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से खरीदा था।

इसी अपार्टमेंट में तीन कार पार्क हैं। श्रेयस अय्यर के क्रिकेट करियर की बात करें तो वे टेस्ट टीम से बाहर हैं, लेकिन ईरानी कप में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वे हाल ही में दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के...

KKR vs DC, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs DC: top 10 memes (image via X) केएल राहुल ने एक शानदार अर्धशतक लगाया और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार...

IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल: क्वालीफायर 1 में RCB का मैच GT से, एलिमिनेटर में SRH और RR होंगे आमने-सामने

IPL 2026: Playoffs Schedule (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है, और उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमियों को एक...

‘अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है’ पंजाब के खिलाड़ियों के लेकर आखिरी युवराज ने ऐसा क्यों कहा?

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की और टीम में साथी क्रिकेटर प्रियांश आर्या व अर्शदीप सिंह...