Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका ने 63 रनों से जीता पहला टेस्ट मैच; देखें SL vs NZ टेस्ट मैच के बाद WTC का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

SL vs NZ 1st Test Dream11 (Source X)

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों के टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच समाप्त हो चुका है जिसे श्रीलंका ने 63 रन से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 211 रनों पर ढेर हो गई। 

SL vs NZ  1st Test Scorecard: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट, स्कोरकार्ड

श्रीलंका की पहली पारी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम 91.5 में 305 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कमिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी की। कुसल मेंडिस ने जहां 68  गेंदों में 50 रन बनाए वहीं, कमिंदु मेंडिस ने 173 गेंदों पर 114 रनों की शतकीय पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से विलियम ओ’रूर्के ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए, उसके बाद अजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स ने 2-2 और टिम साउदी ने 1 विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड की पहली पारी 

न्यूजीलैंड की टीम 90.5 ओवर में 340 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए टॉम लेथम ने 70 रन, केन विलियमसन ने 55 रन, डेरिल मिचेल ने 57 और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली। वहीं, श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या ने 4, आर मेंडिस ने 3 और धनंजय डी सिल्वा ने 2 विकेट अपने नाम किया।

श्रीलंका की दूसरी पारी

दूसरी पारी में श्रीलंकन टीम 94.2 ओवर में 309 रन बनाकर सिमट गई। दीमुथ करुणारत्ने ने 83 रन, दिनेश चांदीमल ने 61 और एंजेलो मैथ्यू ने 50 रन बनाकर टीम में अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से विलियम ओ’रूर्के ने 3 और अजाज पटेल ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा कमाल नहीं कर सकी। रचिन रवींद्र ने 92  रनों की पारी खेली और बाकी कोई भी बल्लेबाज 40 तक का स्कोर बनाने में सफल नहीं रहा। प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 5 विकेट एर रमेश मेंडिस ने 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 211 रनों पर ही रोक दिया और 63 रनों से जीत दर्ज की।

SL vs NZ पहले टेस्ट मैच के बाद WTC 2023-25 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल 

सीरीज का पहला मैच 63 रन से हारने के बाद न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 ​​अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गया है।  वहीं, लगातार दूसरा मैच जीतकर श्रीलंका तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। 

WTC Points Table after SL vs NZ 1st Test matches

रैंक
टीम
मैच 
जीत
हार 
ड्रा 
पॉइंट्स 
PCT
1.
भारत (India)
10
7
2
1
86
71.67
2.
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
12
8
3
1
90
62.50
3.
श्रीलंका (Sri Lanka)
8
4
4
0
48
50.00
4.
न्यूजीलैंड (New Zealand)
7
3
4
0
36
42.85
5.
इंग्लैंड (England)
16
8
7
1
81
42.19
6.
बांग्लादेश (Bangladesh)
7
3
4
0
33
39.29
7.
साउथ अफ्रीका (South Africa)
6
2
3
1
28
38.89
8.
पाकिस्तान (Pakistan)
7
2
5
0
16
19.05
9.
वेस्टइंडीज (West Indies)
9
1
6
2
20
18.52

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, मैकेंजी की वापसी

West Indies (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया...

Asian Games 2026 का क्रिकेट शेड्यूल घोषित, जानें कब और कैसे हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत

Asian Games 2026 Cricket Schedule (image via X) जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए क्रिकेट का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है,...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

भारतीय टीम 25 जुलाई, शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे टी20आई मैच में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30...

ZIM vs IND, 2nd T20I: दूसरे टी20आई में मंडरा रहा है बारिश का साया? देखें मौसम की रिपोर्ट

ZIM vs IND, 2nd T20I: Weather Report (image via X) श्रेयस अय्यर ने आखिरकार 23 जुलाई को भारतीय कप्तान के तौर पर अपनी पहली टी20आई जीत दर्ज की, जब टीम...