Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एक अनोखा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Team India (Pic Source-X)

28 जुलाई को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यही नहीं इस जीत के साथ भारत ने एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। भारत ने टी20 में विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 प्रारूप में 31 मुकाबलों में 21 में जीत दर्ज की है। टी20 प्रारूप में भारत ने सबसे ज्यादा जीत दर्ज श्रीलंका के खिलाफ ही की है।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है जिनके खिलाफ भारत ने 32 मैच में 20 में जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 30 मुकाबलों में 19 जीते है जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 27 मुकाबलों में 15 मैच अपने नाम किए है। बांग्लादेश के खिलाफ भारत में 14 मैच में 13 में जीत दर्ज की है जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 24 मुकाबलों में 13 अपने नाम किए है।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज को किया अपने नाम

बता दें, पहले टी20 को भारत ने जीता था। उस मैच में भी भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 28 जुलाई को खेले गए दूसरे टी20 में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। मेजबान की ओर से कुसल परेरा ने 53 रनों का योगदान दिया जबकि पथुम निस्संका ने 32 रन बनाए। भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में बारिश की वजह से भारत को आठ ओवर में 78 रनों का लक्ष्य मिला। भारत ने इस मैच को तीन विकेट खोकर हासिल किया। टीम की ओर से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 30 रनों की पारी खेली जबकि सूर्यकुमार यादव ने 26 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने 22* रनों की आक्रामक पारी खेली। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 30 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...