Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंकाई दिग्गज ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

श्रीलंकाई दिग्गज ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

Dimuth Karunaratne (Photo Source: X)

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। यह मैच उनके करियर का 100वां टेस्ट होगा और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सातवें श्रीलंकाई खिलाड़ी बनेंगे। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6-10 फरवरी तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कंगारू टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं दिमुथ करुणारत्ने

NewsWire की रिपोर्ट के मुताबिक, दिमुथ करुणारत्ने ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले को लेकर सूचित कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो पहली पारी में 7 रन पर आउट हो गए थे और दूसरी पारी में डक पर आउट हुए थे। श्रीलंका को उस मुकाबले में एक इनिंग और 242 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

दिग्गज बल्लेबाज पिछले कुछ समय से स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में उन्होंने चार पारियों में 27 रन बनाए थे। करुणारत्ने ने पिछले साल पांच अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वहीं, अप्रैल 2023 के बाद अब तक एक भी शतक नहीं जड़ा है।

टेस्ट और वनडे में श्रीलंका के लिए ऐसा रहा प्रदर्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट में दिमुथ करुणारत्ने के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 99 टेस्ट मैचों में 39.41 की औसत, 51.55 की स्ट्राइक रेट से 7172 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक, 39 अर्धशतक और एक दोहरा शतक शामिल हैं। वहीं, 50 वनडे मैचों में 31.33 के औसत, 79.52 की स्ट्राइक रेट से 1316 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल रहे।

कप्तान के तौर पर करुणारत्ने के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 30 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की है, जिसमें से 12 में टीम को जीत मिली। उन्होंने 2019 में श्रीलंकाई कप्तान के पद का कार्यभार संभाला था और जनवरी 2024 में इस्तीफा दिया था।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...