Skip to main content

ताजा खबर

शेयर को लेकर PBKS मालिकों के बीच हुई अनबन, प्रीति जिंटा ने अब खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है मामला

शेयर को लेकर PBKS मालिकों के बीच हुई अनबन, प्रीति जिंटा ने अब खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है मामला
Kings XI Punjab co-owner Preity Zinta. (Photo by Surjeet Yadav/IANS)आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (PBKS) के मालिकों में अनबन देखने को मिल रही है। को-ओनर के बीच शेयर को लेकर तकरार अब सबके सामने गई है। IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले PBKS की सह-मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रीति ने कोर्ट में सह-मालिक और प्रमोटर मोहित बर्मन के खिलाफ याचिका दायर की है।

प्रीति ने याचिका में मोहित को आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपने शेयरों का एक हिस्सा किसी अन्य पार्टी को बेचने से रोकने का अनुरोध किया है। अब इस मामले की सुनवाई 20 अगस्त को होनी है। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीति ने मध्यस्थता और सुलह अधिनियम-1996 की धारा 9 के तहत कोर्ट से अंतरिम उपाय और निर्देश की मांग की है। बर्मन के पास केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है।

वह 48 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं जबकि जिंटा और नेस वाडिया के पास 23-23 प्रतिशत शेयर हैं। शेष शेयर चौथे मालिक करण पॉल के पास हैं। बर्मन आयुर्वेदिक और FMCG कंपनी डाबर के चेयरमैन हैं। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी सेंट लूसिया किंग्स के निदेशक और सह-मालिक भी हैं।

मोहित बर्मन ने शेयर बेचने की खबरों को किया ख़ारिज

ऐसा कहा जा रहा है कि, बर्मन अपने 11.5 प्रतिशत शेयर किसी तीसरे पक्ष को बेचना चाह रहे हैं, जिसका प्रीति विरोध कर रही हैं। हालांकि, वह अपने शेयरों का एक हिस्सा किसे बेचना चाहते हैं? फिलहाल यह क्लियर नहीं है। वैसे, बर्मन ने शेयर बेचने की खबरों का खंडन किया है।

क्रिकबज के मुताबिक, बर्मन ने कहा, ”मेरा शेयर बेचने का कोई प्लान नहीं है।” बर्मन के शेयर बेचने की योजना से इनकार करने के बावजूद मामले को लेकर अनिश्चित बनी हुई है। प्रीति और वाडिया ने जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि पंजाब फ्रेंजाइजी का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। पंजाब टीम आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में महज एक बार फाइनल में पहुंची है।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...