Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी मालिकों के संग मीटिंग करेगा बीसीसीआई, इन दो मुद्दों पर होगी चर्चा

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अभी से उस ऑक्शन की तैयारी में लग गया है। बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल टीम के मालिकों से एक अहम मीटिंग करने जा रहा है। यह मीटिंग जुलाई के अंत में हो सकती है। बीसीसीआई को मेगा ऑक्शन से पहले प्लेयर्स रिटेन प्लेयर्स की संख्या और सैलरी कैप जैसे दो बड़े मुद्दों पर बात करनी हैं, जिनपर मीटिंग में चर्चा होने की पूरी संभावना है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने आईपीएल टीम के मालिकों से 30 या 31 जुलाई को होने वाली बैठक में मौजूदा रहने को कहा है। हालांकि, तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है। यह बैठक मुंबई में बीसीसीआई ऑफिस में होने की उम्मीद है। आमतौर पर ऐसी मीटिंग फाइव स्टार होटल में होती हैं लेकिन बीसीसीआई फ्रेंचाइजी के मालिकों को वानखेड़े स्टेडियम परिसर के अंदर अपने नवनिर्मित कार्यालय में आमंत्रित करना चाहता है।

IPL 2025 से पहले प्लेयर्स की सैलरी कैप को लेकर हो सकती है चर्चा

मीटिंग का मुख्य मुद्दा प्लेयर्स रिटेंशन पॉलिसी होगा। दरअसल, फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या पर अलग-अलग विचार हैं। कुछ का तर्क है कि निरंतरता आवश्यक है क्योंकि भारतीय लीग को 17 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। अधिकांश टीमों का कहना है कि खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या बढ़ाकर आठ की जानी चाहिए। बता दें कि बीसीसीआई ने 2021 में अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी थी।

दूसरी ओर, कुछ टीमों का तर्क हैं कि रिटेंशन की संख्या कम से कम होनी चाहिए। इस बात पर भी बहस चल रही है कि मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) का विकल्प होना चाहिए या नहीं। आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नीलामी के दौरान होता है। इस कार्ड के जरिए फ्रेंचाइजी अपने उन खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं, जिन्हें रिटेन नहीं किया गया। मीटिंग के एजेंडे में सैलरी कैप पर भी चर्चा होगी, जिसमें बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजियों का पर्स अगले तीन साल के चक्र के पहले वर्ष में लगभग 120 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इसके अलावा, प्रत्येक खिलाड़ी के रिटेंशन मूल्य पर भी चर्चा हो सकती है। पहले टॉप रिटेंशन का वेतन करीब 16-17 प्रतिशत था (90 करोड़ रुपये के सैलरी कैप में 15 करोड़ रुपये)। अगर इसी सिद्धांत का पालन किया जाता है तो इस बार टॉप रिटेन प्लेयर की सैलरी 20 करोड़ रुपये के आसपास या उससे थोड़ा ज्यादा हो सकती है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...