Skip to main content

ताजा खबर

“शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने कुलदीप के खिलाफ तैयारी करने में मदद की”- मुशीर खान

“शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने कुलदीप के खिलाफ तैयारी करने में मदद की”- मुशीर खान

IND-A vs IND-B, Musheer Khan (Photo Source: X/Twitter)

इंडिया बी के बल्लेबाज मुशीर खान ने गुरुवार, 5 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया ए के खिलाफ दलीप ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन 227 गेंदों में शानदार नाबाद 102 रन बनाकर अपनी टीम को संकट से बाहर निकाला।  टीम के टोटल स्कोर में से आधे से ज्यादा रन दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बनाए। इंडिया बी पहले दिन 94/7 पर संघर्ष कर रही थी, फिर टीम वहां से उबरते हुए 205-7 के साथ दिन का अंत किया।

कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के आउट होने के बाद मुशीर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। वह जब बल्लेबाजी करने आए उसके बाद टीम का विकेट लगातार अंतराल पर गिरता रहा। मध्यक्रम के कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया, ऐसे में मुशीर ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से परिस्थिति से बाहर निकाला। उन्होंने शानदार शतक लगाया।

मुशीर खान ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को दिया शतक का श्रेय

मुशीर का शतक ऐसे समय में आया जब  बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले ही दिन खतरनाक विकेट देखने को मिला। एक छोर से इंडिया-बी के विकेट गिर रहे थे लेकिन मुशीर ने कुलदीप यादव जैसे खतरनाक गेंदबाज की गेंदों को संभलकर खेलते हुए अपना विकेट बचाए रखा और फिर शतक जड़ने का काम किया।

मुशीर की शतकीय पारी में ऋषभ पंत का भी बड़ा अहम योगदान रहा। पंत ने ही 19 साल के युवा बल्लेबाज को कुलदीप यादव से निपटने के खास टिप्स दिए थे जिसका खुलासा दिन का खेल खत्म होने के बाद खुद मुशीर ने किया। मुशीर ने दिन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, वह रन के बारे में ज्यादा नहीं सोचे रहे थे और उनका ध्यान ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलने पर था। वह पूरे दिन बल्लेबाजी करना चाहता थे।

उन्होंने बताया कि जब वह बल्लेबाजी करने आए तो गेंद स्विंग और कट कर रही थी। इसलिए, वह गेंद को जितना संभव हो सके अपने शरीर के करीब खेलने की कोशिश कर रहा थे और जोखिम भरे शॉट्स से बचने की कोशिश कर रहे थे। मुशीर ने कहा कि शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों के साथ बातचीत ने उन्हें कुलदीप के खिलाफ तैयारी करने में मदद की।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...