
Mohammed Rizwan (Photo Source: X)
Mohammad Rizwan likely become Pakistan’s ODI and T20 captain: पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद पीसीबी ने बाबर आजम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं इस बदलाव के बाद पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हरा दिया है। इस बीच अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम की कप्तानी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को सौंपी जा सकती है।
आपको बता दें कि बाबर आजम (Babar Azam) ने तीन प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दी है। शान मसूद तो टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन टीम को वनडे और टी-20 के लिए कप्तान की तलाश है। ऐसे में पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर- बल्लेबाज रिजवान को T20 और वनडे का कप्तान बनाया जा सकता है।
दरअसल, बाबर को दूसरी बार व्हाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बनाया गया था, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में रिजवान कप्तान की रेस में सबसे आगे थे, क्योंकि मैनेजमेंट पहले ही शाहीन अफरीदी को आजमा चुका है।
सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा
जारी टेस्ट सीरीज की बात करें तो पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट में जीत के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी आ गया है। अब तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से रावलपिंडी में खेला जाना है।
वहीं तीसरे टेस्ट के लिए बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की वापसी होने वाली है। पिछले मैच में बाबर और शाहीन को बाहर को ड्रॉप किए जाने के बावजूद, पाकिस्तान दोनों खिलाड़ियों की ओर देख रहा है और उन्हें आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी योजनाओं में रखा है। वहीं फिटनेस समस्याओं के कारण फखर जमान के सीरीज के लिए उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

