Skip to main content

ताजा खबर

मेरे हिसाब से फखर ज़मान या मोहम्मद रिजवान को बाबर आजम की जगह पाकिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त करना चाहिए: यूनुस खान

Fakhar Zaman Mohammad Rizwan (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज यूनुस खान का मानना है कि फखर ज़मान या मोहम्मद रिजवान को बाबर आजम की जगह राष्ट्रीय वनडे और टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए। बता दें कि, हाल ही में बाबर आजम ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने कहा कि वो अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करना चाहते हैं और यही वजह है कि उन्होंने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

आज यानी 3 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में यूनुस खान को एक खास कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यूनुस खान को मार्क कॉसग्रोव ने आधिकारिक दक्षिण ऑस्ट्रेलिया रेडबैक्स कैप दी है जो एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है और फिलहाल दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ के लिए हाई-परफार्मेंस कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं।

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने एडिलेड ओवल में रिपोर्टर को कहा कि, ‘बाबर आजम का यह फैसला सही है कि उन्होंने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। हमारे देश में बड़े खिलाड़ियों को कप्तान बना दिया जाता है जो मुझे लगता है कि काफी बड़ी गलती है। मेरे हिसाब से या तो मोहम्मद रिजवान या फखर ज़मान को टीम का कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए। यह दोनों ही काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अच्छी तरह से संभाल सकते हैं।’

Jason Gillespie काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं

पाकिस्तान को नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। उन्होंने पाकिस्तान टीम को आगामी दौरे से पहले ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

यूनुस खान ने कहा कि, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम बेहतरीन प्रदर्शन करें। हमारे पास कई युवा खिलाड़ी है जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय में शानदार रहा है। हालांकि चयनकर्ताओं को टीम का चयन अच्छी तरह से करना बेहद जरूरी है।’

बता दें कि, पिछले कुछ समय से पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निराशाजनक रखा है। टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को बांग्लादेश ने 2-0 से अपने नाम किया था। हालांकि अब टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना होगा और टेस्ट सीरीज अपने नाम करनी होगी।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...