Skip to main content

ताजा खबर

शान मसूद का हैरान करने वाला बयान, 24 साल के इस पाक प्लेयर को बताया विराट कोहली से बेहतर

शान मसूद का हैरान करने वाला बयान 24 साल के इस पाक प्लेयर को बताया विराट कोहली से बेहतर

Shan Masood (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त काफी उथल-पुथल मचा हुआ है। हाल ही में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली थी, जिसके बाद शान मसूद की टेस्ट कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे। इस बीच पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने ऐसा बयान दिया है जिससे वह कई लोगों के निशाने पर आ गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। 3 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का 7 अक्टूबर से मुल्तान में आगाज होगा।

इस बीच पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने बड़ा बयान दे दिया है जो कई लोगों को रास नहीं आ रहा है। दरअसल, शान मसूद पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक की तारीफ में कुछ ज्यादा ही बोल गए हैं। उन्होंने 24 साल के इस बल्लेबाज को विराट कोहली से भी बेहतर बताया है।

शान मसूद ने विराट कोहली और अब्दुल्ला शफीक के बीच आंकड़ों की तुलना का हवाला देते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े स्टार भारतीय बल्लेबाज के शुरुआती सालों की तुलना में बेहतर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मसूद को टीम का कप्तान बरकरार रखा है जबकि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की टीम में वापसी हुई है।

विराट कोहली को लेकर अजीबोगरीब बयान दे गए शाहीन अफरीदी

शाहीन को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में जगह नहीं मिली थी। स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से पत्रकारों ने शान मसूद से पूछा कि चाहे अब्दुल्ला शफीक हों या सैम अयूब, एक ही तरह के खिलाड़ी T20 और टेस्ट खेल रहे हैं। इसके जवाब में कप्तान ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि आपका सवाल सही है…वह सहमत हैं कि पाकिस्तान ने 2024 में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन टेस्ट के प्रदर्शन को T20 के साथ मिलाना और तुलना करना गलत है।

उन्होंने आगे कहा कि चीजों को निष्पक्ष रूप से देखा जाना चाहिए। आप आंकड़ों की बात करते हैं। दूसरे दिन वह रिकॉर्ड देख रहे रहे कि अब्दुल्ला शफीक, जिन्होंने 19 टेस्ट खेले हैं, का रिकॉर्ड विराट कोहली से बेहतर है। इसमें कोई शक नहीं है कि पहले 19 टेस्ट मैचों में शफीक के आंकड़े कोहली से भले ही बेहतर हो लेकिन शान मसूद के इस बयान से एक नई तरह की बहस शुरू हो गई है।

बता दें कि, पहले 19 टेस्ट मैचों में विराट कोहली ने 32 पारियां में 40.62 के औसत से 1178 रन बनाए थे जबकि शफीक ने 19 मैचों की 36 पारियों में 40.35 के औसत से 1372 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...