Skip to main content

ताजा खबर

शान मसूद एंड कंपनी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट को अपने नाम करने के लिए पूरी तरह से है तैयार, यह रही मेजबान की प्लेइंग XI

शान मसूद एंड कंपनी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट को अपने नाम करने के लिए पूरी तरह से है तैयार, यह रही मेजबान की प्लेइंग XI

Shan Masood. (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर में होने वाले पहले टेस्ट की प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। बता दें, यह मुकाबला 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू हो रहा है। इस पहले टेस्ट को मेजबान अपने नाम जरुर करना चाहेगा।

इस दो मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम की कप्तानी शान मसूद करते हुए नजर आएंगे। शान मसूद का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा। यही नहीं युवा खिलाड़ियों को भी अपने कप्तान से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। शान मसूद के अलावा पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी पहले टेस्ट में खेलते हुए देखा जाएगा। यह दोनों ही बल्लेबाज पाकिस्तान टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

इसके अलावा अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील जैसे टैलेंटेड खिलाड़ियों को भी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। सलमान अली आगा पाकिस्तान के एकमात्र स्पिनर है जो बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। टीम का तेज गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत है। शाहीन शाह अफरीदी, खुर्रम शहजाद, नसीम शाह और मोहम्मद अली के खिलाफ बांग्लादेश को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रावलपिंडी में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस के स्तर को साबित करना होगा

बता दें, चोटिल होने की वजह से बेहतरीन तेज गेंदबाज आमेर जमाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे और भी खिलाड़ी हैं जो अपनी फिटनेस के स्तर को रावलपिंडी में साबित करना चाहेंगे।

यह दोनों ही टेस्ट मुकाबले दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रावलपिंडी में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। अब देखना यह है कि पहले टेस्ट में पाकिस्तान टीम कैसे बांग्लादेश के ऊपर दबाव डालती है?

यह रही बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...