Skip to main content

ताजा खबर

शाकिब अल हसन को जल्दी से गिरफ्तार करने लिए कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट, जानें क्या है मामला?

शाकिब अल हसन को जल्दी से गिरफ्तार करने लिए कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट, जानें क्या है मामला?

Shakib Al Hasan (Photo Source: X)

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हाल ही में उन्हें घरेलू और विदेशी बोर्ड से जुड़ी किसी भी लीग में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुने गए शाकिब अल हसन

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम की घोषणा कि, लेकिन टीम शीट से स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम गायब है। आईसीसी के द्वारा बैन किए जाने की वजह से उन्हें टीम में नहीं चुना गया।

3 करोड़ के चेक फ्रॉड में फंसे शाकिब अल हसन, अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी

शाकिब के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। रविवार, 19 जनवरी को ढाका की अदालत ने शाकिब अल हसन और तीन अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। यह मामला राजधानी स्थित आईएफआईसी बैंक शाखा में बाउंस हुए चेक से जुड़ा हुआ है।

डेली स्टार, बांग्लादेश की रिपोर्ट के अनुसार, चारों को अदालत में पेश होना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके चलते ढाका के अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट मोहम्मद जियाउद्दीन रहमान ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया।

यह पहली बार नहीं है जब शाकिब को अदालत ने सम्मन जारी किया हो। दिसंबर 2024 में भी शाकिब को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया था। बैंक के रिलेशनशिप ऑफिसर ने इस मामले में केस दर्ज किया था, जिसमें 4,14,57,000 टका (लगभग 3 करोड़ रुपये) के चेक का भुगतान अस्वीकृत हुआ था।

फॉर्म में गिरावट

कानूनी मामलों के साथ-साथ शाकिब का प्रदर्शन भी पिछले कुछ समय से निराशाजनक रहा है। 2024 में खेले गए पांच टेस्ट मैचों में उन्होंने केवल 155 रन बनाए, उनका औसत 19.37 का रहा। वहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ 13 विकेट लिए।

टी20 प्रारूप में उनका प्रदर्शन और भी खराब रहा। 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शाकिब ने केवल 169 रन बनाए और उनका औसत मात्र 16.90 का रहा। गेंदबाजी में भी वह सिर्फ नौ विकेट ले सके। 37 वर्षीय यह खिलाड़ी, जो तीन बार एशिया कप के फाइनल में टीम का हिस्सा रहा है, उन्होंने 2025 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है।

बांग्लादेश के प्रशंसक और क्रिकेट विशेषज्ञ शाकिब की इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं। देखना होगा कि क्या शाकिब इन चुनौतियों से उभरकर मैदान पर वापसी कर पाते हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...