Skip to main content

ताजा खबर

‘शमी अब इस ग्रुप के नेता हैं’ चैंपियंस ट्राॅफी से पहले मोहम्मद शमी की महत्वपूर्णता पर पूर्व भारतीय ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami (Pic Source-X)

19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने विजयी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

तो वहीं, जब 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किया गया था, तो तेज गेंदबाजी काफी ज्यादा चर्चा का विषय रही थीं। लेकिन अब जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्राॅफी से बाहर होने के बाद, तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुख्य तौर पर मोहम्मद शमी के कंधों पर आ गई है। वैसे टीम में उनकी मदद के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं।

दूसरी ओर, शमी की फिटनेस आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय रहेगी, क्योंकि वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल होने के बाद शमी ने हाल में ही एंकल इंजरी के बाद वापसी की है। तो वहीं, अब शमी की टीम इंडिया में वापसी पर पूर्व भारतीय क्रिकेट लक्ष्मीपति बालाजी (Lakshmipathy Balaji) ने बड़ा बयान दिया है।

शमी को लेकर Lakshmipathy Balaji ने दिया बड़ा बयान

चैंपियंस ट्राॅफी के शुरू होने से पहले बालाजी ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- शमी ने 2019 और पिछले वर्ल्ड कप में बुमराह को पीछे छोड़ा था। बुमराह सभी फाॅर्मेट में एक चैंपियन गेंदबाज हैं, लेकिन शमी के पास अनुभव है। बुमराह के आने से पहले शमी ही थे, जिन्होंने टीम इंडिया के पेस अटैक को आगे बढ़ाया था।

मुझे लगता है यह बहुत महत्वपूर्ण है। अगर भारत को अच्छा प्रदर्शन करना है तो शमी को नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। नई गेंद से वह अपने पहले छह ओवरों में जिस तरह का प्रभाव डाल सकते हैं, वह भारत के लिए अहम भूमिका निभाएगा। वैसे वह पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। यदि वह नियमित रूप से शुरुआती बढ़त बना सके, तो इससे भारत को बहुत बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

बालाजी ने आगे कहा- शमी अब इस ग्रुप के नेता हैं। मेरा मतलब कि वह लंबे समय तक गेंदबाजी ग्रुप का नेता रहा है। यदि आप देखें कि शमी ने 12 वर्षों के क्रिकेट में और विशेष रूप से टेस्ट क्रिकेट में क्या किया है, तो यह बहुत बड़ा काम है। अगर वह नई गेंद से अटैक करना शुरू कर दे, तो इससे अन्य गेंदबाजों को आत्मविश्वास मिलेगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...