Skip to main content

ताजा खबर

व्हाइट बाॅल क्रिकेट में विराट कोहली को नजरअंदाज न करें: मोहम्मद कैफ

व्हाइट बाॅल क्रिकेट में विराट कोहली को नजरअंदाज न करें: मोहम्मद कैफ

Virat Kohli and Mohammad Kaif (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की रेड बाॅल क्रिकेट फाॅर्म ना सिर्फ टीम इंडिया, बल्कि क्रिकेट फैंस के लिए भी चिंता का सबब बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में कोहली सिर्फ 190 रन ही बना पाए थे। साथ ही वह आउट साइड ऑफ स्टंप लाइन के खिलाफ लगातार आउट होते हुए नजर आए।

हालांकि, इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने विराट कोहली को लेकर हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। कैफ का कहना है कि कोहली को व्हाइट बाॅल क्रिकेट में नजरअंदाज करना सही नहीं है।

विराट कोहली को लेकर मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

विराट कोहली को लेकर हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से मोहम्मद कैफ ने कहा- विराट कोहली कभी हार नहीं मानते और हमेशा वापसी करते हैं। व्हाइट बाॅल क्रिकेट में उन्हें नजरअंदाज न करें, तस्वीर अभी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि उनके नाम पर 50 एकदिवसीय शतक और एकदिवसीय मैचों में लगभग 13,000 रन हैं। तो, टेस्ट में जो हुआ उसे भूल जाओ।

कैफ ने आगे कहा- वह व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अलग तरह से खेलते हैं। आखिरी बार जब विराट कोहली दुबई में खेले थे, तो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए थे और अपनी पारी में छह छक्के लगाए थे। वह उनका फॉर्म बेहतरीन था और उन्हें दुबई में खेलना पसंद है। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

अगर वह शुरुआती गेम में अच्छा स्कोर करता है, तो वह रन बनाता रहेगा, मैं इसकी गारंटी ले सकता हूं। विराट कोहली व्हाइट बाॅल क्रिकेट के एक बेताज बादशाह है। अभी उनका युग खत्म नहीं हुआ, यह जारी रहेगा।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...