Skip to main content

ताजा खबर

वो 7 क्रिकेट खिलाड़ी जिनकी जर्सी नंबर में छुपा है गहरा राज, 3 अंकों के जरिए होता था 22 गज पर टोटका!

Hardik Pandya (Pic Source-X)

खेल में किसी भी खिलाड़ी के लिए उनका जर्सी का नंबर काफी महत्वपूर्ण होता है। सभी खिलाड़ी यही चाहते हैं कि उन्हें अपनी पसंदीदा जर्सी नंबर मिले। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनका जर्सी नंबर पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है।

खिलाड़ियों का जर्सी नंबर या तो एक डिजिट का या तो दो डिजिट का होता है। क्रिकेट खेल में भी ऐसा ही देखने को मिलता है। हालांकि कभी-कभी इन खिलाड़ियों ने तीन डिजिट की जर्सी नंबर भी पहनी हुई है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही सात खिलाड़ियों के बारे में जिनका जर्सी नंबर तीन डिजिट का है। इस लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है।

1- ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में 777 की जर्सी नंबर पहनी थी। उनके लिए यह जर्सी नंबर काफी लकी भी साबित हुआ था और ऋषभ पंत ने इस पूरे सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था।

ऋषभ पंत इस समय टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। इस समय टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है और इस सीरीज में भी अभी तक ऋषभ पंत ने अपनी छाप छोड़ी है।

2- मुथैया मुरलीधरन

Muttiah Muralitharan of Sri Lanka. (Photo by Shaun Botterill/Getty Images)

मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर है जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट झटके हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो एकमात्र गेंदबाज है।

इंडियन प्रीमियर लीग में मुथैया मुरलीधरन ने 800 नंबर की जर्सी पहनी थी। मुथैया मुरलीधरन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्हें कई खिलाड़ी अपना आदर्श भी मानते हैं।

3- यश दयाल

Yash Dayal. (Photo Source: IPL/BCCI)

यश दयाल भारत के युवा तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की ओर से 133 जर्सी नंबर पहने हुए देखा गया था जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में उन्होंने 104 नंबर की जर्सी पहनी थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में यश दयाल अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे लेकिन 2024 सीजन में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।

4- कायरन पोलार्ड

kieron pollard (Photo Source: IPL/BCCI)

कायरन पोलार्ड को दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने गेंदबाजी से भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंडियन प्रीमियर लीग में इस अनुभवी खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए देखा गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने 400 नंबर की जर्सी पहनी थी। उन्होंने यह जर्सी नंबर इसीलिए रखा था क्योंकि वो पहले खिलाड़ी बने थे जिन्होंने 400 टी20 मैच खेले थे। भले ही पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उन्हें कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा जाता है।

5- ड्वेन ब्रावो

Dwayne Bravo. (Photo Source: IPL/BCCI)

ड्वेन ब्रावो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक रहे हैं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ड्वेन ब्रावो ने 400 नंबर की जर्सी पहनी थी। इसके पीछे का मुख्य कारण यह था कि उन्होंने 400 टी20 विकेट अपने नाम किए थे।

6- क्रिस गेल

Virat Kohli Chris Gayle (Photo Source: Twitter)

क्रिस गेल वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी है जिनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। बता दें कि क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 333 रन बनाए हैं। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

क्रिस गेल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी और इंडियन प्रीमियर लीग में भी 333 नंबर की जर्सी पहने हुए देखा गया है।

7- हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya (Photo Source: BCCI)

हार्दिक पांड्या भारत के शानदार ऑलराउंड में से एक है। यही नहीं हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से भी एक रहे हैं।

हार्दिक पांड्या को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 228 नंबर की जर्सी पहने हुए देखा गया है जो उन्होंने एक मैच में U16 बड़ौदा टीम की ओर से रन बनाए थे। उस मैच में उन्होंने 228 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। हार्दिक पांड्या को बहुत जल्द भारतीय टीम की ओर से व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक बार फिर से दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...

ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

ZIM vs IND 1st T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज 23 जुलाई, गुरूवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का...