Skip to main content

ताजा खबर

“वो अपने करियर के अंत में मैक्ग्रा-वसीम अकरम…”, जसप्रीत बुमराह को लेकर ब्रैड हैडिन का बड़ा बयान

“वो अपने करियर के अंत में मैक्ग्रा-वसीम अकरम…”, जसप्रीत बुमराह को लेकर ब्रैड हैडिन का बड़ा बयान

Jasprit Bumrah & Brad Haddin (Photo Source: X)

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच मैचों में 32 विकेट चटकाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। गेंद हो या बल्ला, टीम को जब-जब जरूरत पड़ी बुमराह आगे नजर आए, लेकिन गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि बुमराह अपने करियर के अंत ग्लेन मैक्ग्रा और वसीम अकरम जैसे महान तेज गेंदबाजों के स्तर की बराबरी करेंगे।

यह भी पढ़े:- जसप्रीत बुमराह के लिए फुल टाइम टेस्ट कप्तानी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा: एडम गिलक्रिस्ट

ब्रैड हैडिन ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बोली यह बात

ब्रैड हैडिन ने अपने यूट्यूब चैनल पर Willow Talk podcast पर बात करते हुए कहा,

“जब तक वह अपना करियर खत्म करेगा, हम उसके बारे में ग्लेन मैक्ग्रा और वसीम अकरम के साथ ही बात करेंगे। वह सीरीज में इतना प्रभावशाली था। मैं उसे उस लीग में अभी टॉप पर नहीं रखूंगा। उसे अभी लंबा सफर तय करना है। उसने 200 टेस्ट विकेट लिए हैं। उम्मीद है कि हम आगे उसे उस लिस्ट में देखेंगे। अगर वह इसी तरह आगे बढ़ता रहा, तो उसका नाम उस चर्चा में होगा।”

सिडनी टेस्ट के दौरान इंजर्ड हुए बुमराह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह को पीठ में ऐंठन महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया था। वह चोटिल होने के बाद दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आए। पूर्व भारतीय खिलाड़ी दीप दासगुप्ता ने मैनेजमेंट से आग्रह किया है कि चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए बुमराह को ज्यादा से ज्यादा आराम देना चाहिए। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,

“उसे आराम करने दो। चैंपियंस ट्रॉफी तक उसे एक भी मैच में डालने के बारे में मत सोचो। अगर वह आखिरी वनडे खेलना चाहते हैं तो ही उन्हें खेलने दो। जाहिर सी बात है की हमें नहीं पता उसकी पीठ की ऐंठन कितनी गंभीर है। इसलिए, हमें इसका पता लगाने की जरूरत है।”

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...