
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट जगत का नया चेहरा वैभव सूर्यवंशी अपनी फाॅर्म का लोहा मनवा रहे हैं, खासकर टी20 क्रिकेट में। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान राॅयल्स ने वैभव को सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खरीदा था।
तो वहीं, अब लगातार प्रदर्शन करते हुए इस खिलाड़ी ने आरआर की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली है। आईपीएल के जारी सीजन में बेहतरीन खेल दिखाने से पहले उन्होंने अंडर 19 क्रिकेट में बल्ले से काफी धमाल मचाया है। महज 15 साल की उम्र में ही वह टूर्नामेंट में दो शतक जड़ चुके हैं।
दूसरी ओर, अब वैभव सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज आरोन फिंच ने बड़ा बयान दिया है। फिंच का कहना है कि वैभव अपने खेल से टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए एक बड़ा इम्पैक्ट डाल सकते हैं।
आरोन फिंच ने दिया बड़ा बयान
सूर्यवंशी को लेकर आरोन फिंच ने हाल में सिडनी माॅर्निंग हेराल्ड के हवाले से कहा- टेस्ट क्रिकेट में ऐसे प्रभावशाली खिलाड़ियों के लिए जगह है। ऋषभ पंत के बारे में सोचिए और उनकी खासियत क्या है, वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो विपक्षी टीम में असली डर पैदा कर सकते हैं क्योंकि वह अप्रत्याशित हैं।
फिंच ने आगे कहा- हमने देखा है कि वैभव (सूर्यवंशी) टी20 में नई गेंद के सामने क्या कमाल कर सकते हैं। अगर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 50 ओवर की पुरानी गेंद के सामने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिले, तो वे क्या कर सकते हैं? जो बात मुझे सबसे ज्यादा हैरान करती है, वह है उनकी पहली ही गेंद से शॉट लगाने की क्षमता।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने भी, वे निडर होकर खेलते हैं; उनमें न सिर्फ डर है, बल्कि उनमें खेल की परिस्थितियों को समझने की भी अद्भुत क्षमता है। 15 साल की उम्र में यह एक अविश्वसनीय हुनर है। वे अपनी उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्व हैं।
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा!
IND vs AFG 2026, 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी के सीनियर टीम में डेब्यू पर मंडराए काले बादल, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान आया सामने
12 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

