Skip to main content

ताजा खबर

“वे अगर मुझसे कुछ पूछना चाहते हैं तो…..”- विराट और रोहित को लेकर बोले टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच

“वे अगर मुझसे कुछ पूछना चाहते हैं तो…..”- विराट और रोहित को लेकर बोले टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच
Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए  भारत के नए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।  वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम की तैयारी में लगे आलोचनाओं से घिरे अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

सितांशु कोटक ने एनसीए और भारत ए स्तर पर काफी काम किया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीजओं में लगातार हार के बाद उन्हें भारतीय टीम की बल्लेबाजी इकाई का प्रभार दिया गया है। ऐसे में अब सभी के मन में ये बात होगी कि, कोटक के बैटिंग कोच बनने से अब भारतीय बल्लेबाजों के फॉर्म में सुधार आए।

Sitanshu Kotak ने Virat Kohli और Rohit Sharma को लेकर दिया बड़ा बयान

सितांशु कोटक ने राजकोट में मीडिया ने कहा, ‘‘रोहित और विराट बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं लेकिन इस टीम (टी20) में जो खिलाड़ी हैं, शानदार हैं। मेरा काम यह समझने की कोशिश करने के बारे में कि खिलाड़ी अपने खेल की योजना कैसे बना रहे हैं, उनकी सोच क्या है और हम किस तरह से उनके खेल में कुछ जोड़ सकते हैं। मैं इसी तरह सोचता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अगर किसी खिलाड़ी के खेल में दो या पांच प्रतिशत भी जोड़ सका तो यह बड़ी बात होगी। उन्होंने जितना क्रिकेट खेला है और जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए यह कहना अनुचित नहीं होगा। मेरे लिए भी उनसे सीखने को बहुत सी बातें हो सकती हैं।’’ कोटक ने कहा कि समय आने पर वह दोनों दिग्गज खिलाड़ियों से बात करेंगे। सौराष्ट्र के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यह खेल इसी तरह चलता है, आपको दूसरों के विचारों को सुनने और सीखने के लिए तैयार रहना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (रोहित और कोहली) अगर मुझसे कुछ पूछना चाहते हैं तो मेरे दिमाग में कुछ चीजें हैं और मैं इसे कहूंगा लेकिन यह सही समय पर होना चाहिए। उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि वे इसके लिए तैयार हैं।’’ बीसीसीआई ने कोटक की नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन उनका कार्यकाल कम से कम इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज तक रहने की संभावना है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...