Skip to main content

ताजा खबर

वीवीएस लक्ष्मण ने ठुकराया IPL कोच का ऑफर, अगले एक साल के लिए बने रहेंगे NCA के हेड

वीवीएस लक्ष्मण ने ठुकराया IPL कोच का ऑफर, अगले एक साल के लिए बने रहेंगे NCA के हेड

VVS Laxman (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने सभी अटकलों को विराम देते हुए NCA (नेशनल क्रिकेट अकादमी) के हेड के रूप में कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। वीवीएस लक्ष्मण के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

बता दें, वीवीएस लक्ष्मण ने नवंबर 2021 में एनसीए प्रमुख का कार्यभार संभाला था, सितंबर 2024 में उनके तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मण को एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने हेड कोच की पोस्ट ऑफर की थी, जिसके चलते वह वापस से एनसीए के हेड नहीं बनना चाहते थे।

इन दिग्गजों के साथ मिलकर काम करेंगे वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण के साथ सितांशु कोटक, साईराज बहुतुले और ऋषिकेश कानितकर बतौर सहायक कोच के रूप में काम करेंगे। बता दें, अपने पहले तीन साल के कार्यकाल के दौरान लक्ष्मण ने इंजरी मैनेजमेंट, प्लेयर रिहैब, कोचिंग कार्यक्रम और सीनियर टीम, जूनियर टीम और महिला टीम के लिए रोडमैप तैयार किया है। एनसीए हेड के रूप में वह फिर से नई प्रतिभाओं को तराशने और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का काम करेंगे।

जिम्बाब्वे दौरे में भारत के हेड कोच थे वीवीएस लक्ष्मण

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी। इस दौरे में वीवीएस लक्ष्मण टीम के हेड कोच थे। क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था और गौतम गंभीर श्रीलंका दौरे से चार्ज संभालने वाले थे।

जिम्बाब्वे दौरे के पहले टी20 मैच में भारत को शुभमन गिल की कप्तानी में 13 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन फिर टीम ने बाकी चार मैचों में जीत दर्ज कर 4-1 से सीरीज पर कब्जा किया था।

नए नेशनल क्रिकेट एकेडमी का जल्द होगा उद्घाटन

बेंगलुरु में जल्द ही नए नेशनल क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन होने वाला है। नए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में तीन वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स ग्राउंड, 45 प्रैक्टिस पिचों सहित इनडोर क्रिकेट पिचें हैं। नए एनसीए में ट्रेनिंग रिकवरी, स्पोर्ट्स साइंस सुविधाओं के साथ-साथ एक ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल भी है, जो क्रिकेटरों के रिहैब में मदद करेगा और अहम क्रिकेट सीजन से पहले खिलाड़ियों की तैयारी करने में भी मदद करेगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...