Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम में काफी दमखम भरा: हरभजन सिंह 

Harbhajan Singh and virat kohli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व दिग्गज स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर हाल में ही बड़ा बयान दिया है। हरभजन का कहना है कि भले ही कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप नहीं जीता, लेकिन उनकी कप्तानी ने टीम में काफी दमखम भरा, जिससे टीम की सोच में एक बड़ा परिवर्तन आया।

इस परिवर्तन की वजह से ही भारत ने साल 2020-21 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऐतिहासिक बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी। बता दें कि कोहली इस सीरीज को बीच में ही छोड़कर, अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते भारत लौट गए थे।

गौरतलब है कि विराट ने भारतीय टीम की तीनों फाॅर्मेट में कुल 213 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत ने 135 मैच जीते। सबसे ज्यादा जीत के मामले में एमएस धोनी कोहली से आगे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने 68 मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम ने सबसे ज्यादा 40 मैच जीते थे।

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्पोर्ट्स यारी के साथ एक इंटरव्यू में हरभजन ने विराट कोहली को लेकर कहा- आपने भले ही कोहली की कप्तानी में विश्व कप नहीं जीता हो, लेकिन यह उन्हें कम कप्तान या कम खिलाड़ी नहीं बनाता है।

उन्होंने टीम में जो आग जलाई, जैसे कि टेस्ट की चौथी पारी में 400 रन का लक्ष्य हो, तो हम पीछा करने जाएंगे, हम घबराएंगे नहीं। यदि हम नीचे जाते हैं, तो हम पीछा करते हुए ऐसा करते हैं। इसके लिए काफी हिम्मत और दिमाग की जरूरत होती है, जो कोहली ने टीम में पैदा किया और दमखम भरा।

दूसरी ओर, कोहली हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन उनके बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था। कोहली इस दौरान सिर्फ 99 रन ही बना पाए। देखने लायक बात होगी कि कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...