Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली का ये 14 साल पुराना ट्वीट अचानक हुआ वायरल, दलीप ट्रॉफी से है इसका खास कनेक्शन

विराट कोहली का ये 14 साल पुराना ट्वीट अचानक हुआ वायरल, दलीप ट्रॉफी से है इसका खास कनेक्शन

Virat Kohli (Pic Source-X)

12 अगस्त 2024 की सुबह एक खबर बहुत तेजी से वायरल हुई। इस खबर में ये कहा गया था कि, विराट कोहली और रोहित शर्मा आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी करने के लिए आने वाले दिनों में दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन कुछ ही घंटों के बाद फिर से एक मीडिया रिपोर्ट आई, जिसमें ये कहा गया कि, विराट, रोहित, अश्विन और बुमराह को दलीप ट्रॉफी से आराम दिया जाएगा ये दोनों प्लेयर्स इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।

इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक 14 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट का कनेक्शन दलीप ट्रॉफी से है। बता दें कि श्रीलंका दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ी 43 दिनों के लंबे ब्रेक पर हैं। भारत को अब अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है, जो 19 सितंबर को शुरू होगी। भारत और बांग्लादेश दो टेस्ट के अलावा तीन टी-20 मैचों में आमने-सामने होंगे।

आखिरी बार 2010 में दलीप ट्रॉफी खेले थे विराट कोहली

कोहली आखिरी बार दलीप ट्रॉफी में साल 2010 में खेले थे। कोहली ने तब सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर इस संबंध में एक छोटी सी पोस्ट शेयर की थी। कोहली ने लिखा था, ”दुलीप ट्रॉफी के लिए मुझे शुभकामनाएं दें।” कोहली के जब 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी में खेलने की चर्चा है तो यह पोस्ट फिर से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

गौरतलब है कि कोहली के लिए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज भूलने योग्य रहा। वह तीन मैचों में महज 58 रन ही बना सके। भारत को तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से हार का मुंह देखना पड़ा। सीरीज का पहला मैच टाई हो गया था। हालांकि, कोहली अगर दलीप ट्रॉफी में उतरते हैं तो बांग्लादेश सीरीज से पहले फॉर्म में वापसी करने का सुनहरा मौका होगा। लेकिन वो खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कुछ भी निश्चित नहीं है।

बता दें कि दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू होगा, जिसे बीसीसीआई ने अनंतपुर की जगह बेंगलुरू में कराने का फैसला किया है। दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के दो सेट के मैच आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में होने थे लेकिन अब उनमें से एक को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराया जाएगा जिससे प्लेयर्स को कोई असुविधा न हो।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...