Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली और असिथा फर्नांडो के बीच क्यों हुआ झगड़ा? रोहित शर्मा ने भी दिखाई आंख; वीडियो देखें

विराट कोहली और असिथा फर्नांडो के बीच क्यों हुआ झगड़ा रोहित शर्मा ने भी दिखाई आंख वीडियो देखें

Virat Kohli fight with Asitha Fernando (Source X)

Virat Kohli fight with Asitha Fernando: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भी भारतीय टीम का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला है। श्रीलंका द्वारा दिए 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी महज 138 रनों पर ही खत्म हो गई। इसके साथ ही भारतीय टीम यह मैच 110 रनों से हार गई है और सीरीज में भी टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच इस मैच के बाद विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर खेलते समय उनकी आक्रामकता देखते ही बनती है। लेकिन इस बार श्रीलंकाई गेंदबाज ने वो आक्रामकता दिखाने की कोशिश की और विराट से कुछ कहते नजर आए हैं। दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विराट कोहली और असिथा फर्नांडो के बीच क्यों हुआ झगड़ा?

हुआ यूं कि भारतीय टीम 249 रनों का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी। विराट कोहली 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद  थे जबकि भारतीय टीम का स्कोर 1 विकेट पर 41 रन था। उस वक्त श्रीलंका की ओर से पांचवां ओवर फेंकने के लिए असिथा गेंदबाजी करने आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर विराट ने गेंद को डिफेंस किया। तभी असिथा फर्नांडो ने विराट से कुछ कहा, और यह सुनते ही विराट ने भी उन्हें कड़ा जवाब दिया। वहीं, रोहित शर्मा उनके साथ खड़े यह सब देखते रहे।

इस सीरीज के लिए श्रीलंका में खेलने आने से पहले विराट का रिकॉर्ड श्रीलंका में काफी मजबूत था। लेकिन इस सीरीज में वह अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कोलंबो में दमदार रिकॉर्ड रखने वाले विराट कोहली तीनों मैचों में 30 रन का निजी आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। विराट इस सीरीज में 24 रन बना सके। दूसरे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट ने 23 रन बनाए। सीरीज के आखिरी मैच में विराट महज 20 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे।

यहाँ देखे:- When Will India Play Next Match: कब और कहां होगा टीम इंडिया का अगला मुकाबला? जानिए यहां

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...