Skip to main content

ताजा खबर

“विराट कोहली अगले 5 साल तक, तो वहीं रोहित…..”- स्टार प्लेयर्स के फ्यूचर पर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

विराट कोहली अगले 5 साल तक तो वहीं रोहित- स्टार प्लेयर्स के फ्यूचर पर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

Harbhajan singh on Virat kohli & Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि ये दोनों खिलाड़ी कब तक क्रिकेट खेल सकते हैं। भज्जी का मानना है कि, विराट कोहली अपनी बेहतरीन फिटनेस के साथ अगले पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं। जबकि टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा भी आराम से अगले दो साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकते हैं।

आपको बता दें कि जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। इसके बाद अब ये दोनों प्लेयर्स सिर्फ टेस्ट और वनडे में खेलते हुए दिखेंगे। आज के समय के इंटरनेशनल क्रिकेट में टी-20 मैचों की संख्यां अधिक होती है, ऐसे में विराट और रोहित अपनी क्रिकेटिंग करियर को और लंबा कर सकते हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

हरभजन सिंह ने TOI के हवाले से कहा कि, ‘‘रोहित आसानी से दो साल और खेल सकते हैं। आप विराट कोहली की फिटनेस की तुलना किसी और से नहीं कर सकते हैं। आप उन्हें आसानी से पांच साल तक खेलते हुए देख सकते हैं। वह शायद टीम में सबसे फिट खिलाड़ी हैं। आप किसी भी 19 साल के युवा को फिटनेस के मामले में विराट को टक्कर देने के लिए कह सकते हैं और विराट उसे हरा देंगे। वह इतने फिट हैं। मेरा मानना ​​है कि विराट और रोहित में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और यह पूरी तरह उन पर निर्भर है कि वे कब तक खेलना चाहते हैं।’’

हरभजन सिंह ने आगे कहा, ‘‘ये दोनों अगर फिट रहे और अपने प्रदर्शन से टीम की जीत में योगदान देते रहे तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए।’’ हरभजन का मानना ​​है कि टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा प्रारूप है जहां टीम को इन दोनों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, ‘‘लाल गेंद प्रारूप में आपको वास्तव में इन दोनों खिलाड़ियों की जरूरत है। आपको सभी प्रारूपों में अनुभव की आवश्यकता है चाहे वह सीमित ओवरों का क्रिकेट हो या टेस्ट क्रिकेट। आपको आने वाली प्रतिभा को निखारने के लिए अनुभवी क्रिकेटरों की जरूरत है।’’

हरभजन ने साथ ही यह भी कहा कि अगर कोई खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन नहीं कर रहा है तो उसे टीम से बाहर कर देना चाहिए। भज्जी ने कहा, ‘‘चयनकर्ताओं को यह देखने की जरूरत है कि कौन सा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। उसे टीम से बाहर किया जाना चाहिए, चाहे वह सीनियर हो या जूनियर।’’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...