Skip to main content

ताजा खबर

विराट और पंत के बाद Rohit Sharma भी पहुंचे कानपुर, बल्लेबाज गिल के साथ दिखे होटल में

विराट और पंत के बाद Rohit Sharma भी पहुंचे कानपुर बल्लेबाज गिल के साथ दिखे होटल में

Rohit Sharma And Gill (Image Credit- Instagram)

Rohit Sharma की कप्तानी में टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट मैच अपने नाम किया था, इस दौरान अश्विन से लेकर पंत और गिल ने दमदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश का फिर से सामना करना है, उससे पहले कप्तान रोहित की कुछ नई तस्वीरें काफी वायरल रहा है।

कप्तान Rohit Sharma के प्रदर्शन पर नहीं गया किसी का ध्यान

बांग्लादेश के खिलाफ अश्विन ने शतक लगाने के अलावा 6 विकेट अपने नाम किए थे, तो पंत और शुभमन के बल्ले से भी शतक निकले थे। जिसके चलते किसी का भी Rohit Sharma के प्रदर्शन पर ध्यान नहीं किया, रोहित ने पहली पारी में सिर्फ 6 रन बनाए थे और दूसरी पारी में वो 5 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Rohit Sharma पहुंच गए हैं दूसरे टेस्ट के लिए कानपुर

*टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma के कुछ नए वीडियो और तस्वीरें आई सामने।
*जहां इन तस्वीरों में हिटमैन होटल में नजर आए बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ में।
*ये दोनों धाकड़ खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच के कानपुर पहुंच गए हैं, वहां की हैं तस्वीरें।
*सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 27 तारीख से कानपुर में खेला जाना है।

एक नजर Rohit Sharma की इन तस्वीरों पर डालते हैं

कानपुर पहुंच गए हैं विराट कोहली के साथ गंभीर और पंत भी

वहीं बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला दूसरा टेस्ट मैच के लिए खिलाड़ियों का लगातार कानपुर पहुंचना जारी है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के कुछ और स्टार खिलाड़ी कानपुर पहुंच रहे हैं, हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें पंत के साथ विराट और गंभीर एयरपोर्ट पर नजर आए थे। ये तीनों ही चेन्नई से दिल्ली चले गए थे और फिर दिल्ली से कानपुर पहुंच गए हैं, दूसरी ओर कुछ खिलाड़ियों को लेकर नई खबर आई है। जिसके तहत यश दयाल और ध्रुव जुरेल को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में चुना गया है, तो सरफराज खान ये कप मुंबई टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। वैसे ये तीनों खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे।

विराट कोहली का ये वीडियो आया है सामने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...