Skip to main content

ताजा खबर

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25: महाराष्ट्र की जीत में चमके रुतुराज गायकवाड़, ठोका तूफानी शतक

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25: महाराष्ट्र की जीत में चमके रुतुराज गायकवाड़, ठोका तूफानी शतक

Ruturaj Gaikwad (Image Credit- Twitter X)

महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ 74 गेंदों में नाबाद 148 रनों की शानदार पारी खेली है। उनके इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। 23 दिसंबर को बीकेसी के एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में गायकवाड़ ने जबरदस्त बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र के टॉप ऑर्डर ने बेहतरीन शुरुआत की। गायकवाड़ और ओम भोसले की 86 रनों की साझेदारी ने टीम के लिए जीत की नींव रख दी। ओम भोसले के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए गायकवाड़ ने केवल 27 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया। इसके बाद 57 गेंदों में शतक पूरा किया।

20.2 ओवरों में महाराष्ट्र ने हासिल किया लक्ष्य

आईपीएल में सीएसके के कप्तान गायकवाड़ ने तेज खेलने का मन बनाया था, जिसकी वजह से महाराष्ट्र ने केवल 20.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इससे पहले गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए सर्विसेज को 204 के स्कोर पर समेट दिया। प्रदीप दाढे और सत्यजीत बच्चाव ने 3-3 विकेट लिए।

भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में व्यस्त है। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग लेना है, इसको देखते हुए गायकवाड़ का प्रदर्शन चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच सकता है।

गायकवाड़-इशान पेश कर रहे दावेदारी

जारी विजय हजारे ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों के चयन का एक महत्वपूर्ण मैदान है। जिसमें रुतुराज गायकवाड़ और इशान किशन जैसे खिलाड़ी अपने लिए एक मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। इशान किशन ने भी विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ जोरदार शतक लगाया है।

ऐसे में ये दोनों भारतीय खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाना चाहेंगे। दोनों काफी समय से नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। अब आने वाला समय बताएगा कि ये चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह बनाने में सफल होते हैं या नहीं?

আরো ताजा खबर

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...