Skip to main content

ताजा खबर

विजय हजारे ट्रॉफी में अनमोलप्रीत सिंह ने जड़ा तूफानी शतक, तोड़ा यूसुफ पठान का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

विजय हजारे ट्रॉफी में अनमोलप्रीत सिंह ने जड़ा तूफानी शतक, तोड़ा यूसुफ पठान का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

Anmolpreet Singh. (Photo Source: X)

पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड ‘ए’ में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अनमोलप्रीत सिंह ने तूफानी शतक जड़ते हुए सुर्खियां बटोरी हैं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 9 छक्के लगाए। इस मुकाबले को पंजाब ने 9 विकेट से अपने नाम किया।

अनमोलप्रीत सिंह ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक पूरा किया, जो लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय हैं। और ओवरऑल तीसरे सबसे तेज शतकवीर हैं। इससे पहले सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय यूसुफ पठान थे, जिन्होंने 2009-10 में विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ 40 गेंदों में शतक लगाया था।

लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क पहले और साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं। जेक ने 29 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि डिविलियर्स ने 31 गेंदों में शतक जड़ा था।

ये रहा मुकाबले का हाल

पंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेश मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल की टीम 48.4 ओवर में 164 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए तेची नेरी ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। वहीं हार्दिक वर्मा ने 38 रन बनाए। पंजाब की ओर से अश्वनी कुमार और मारकंडे ने सबसे अधिक 3-3 विकेट चटकाए। जबकि बलतेज सिंह को 2 विकेट मिले। इसके अलावा सनवीर सिंह और रघु शर्मा के नाम 1-1 विकेट रहा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 14 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद पंजाब का कोई और विकेट नहीं गिरा। प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई। प्रभसिमरन सिंह 35 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि अनमोलप्रीत सिंह ने 45 गेंदों में नाबाद 115 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...