Skip to main content

ताजा खबर

विजय हजारे टूर्नामेंट नारायण जगदीशन ने राजस्थान के खिलाफ एक ओवर में ठोके 29 रन, देखें वायरल वीडियो

विजय हजारे टूर्नामेंट नारायण जगदीशन ने राजस्थान के खिलाफ एक ओवर में ठोके 29 रन, देखें वायरल वीडियो

N Jagadeesan (Image Credit- Twitter X)

Vijay Hazare Trophy 2024-25: जारी विजय हजारे टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। 11 जनवरी से 8 टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल मैच खेले जाएंगे। तो वहीं आज 10 जनवरी को दूसरा प्री क्वार्टरफाइनल मैच राजस्थान और तमिलनाडु के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया।

इस मैच में जब तमिलनाडु राजस्थान से मिले 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसके लिए सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 1 ओवर में 29 रन बटोरे। तमिलनाडु की पारी का दूसरा ओवर राजस्थान की ओर से अमन सिंह शेखावत करने आए, जिन्होंने ओवर की शुरुआत वाइड के चौके साथ की।

इसके बाद अगली 6 गेंदों में जगदीशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार 6 चौके बटोरे और टीम को बेहतरीन शुरुआत देने में मदद की। मुकाबले में जगदीशन ने 52 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

देखें नारायण जगदीशन ने कैसे 1 ओवर में बटोरे 6 चौके

राजस्थान बनाम तमिलनाडु मैच का हाल

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान 47.3 ओवरों में 267 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। लेकिन टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिजीत तोमर ने 111 और कप्तान महीपाल लोमरोर ने 60 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर कार्तिक शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं तमिलनाडु की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा संदीप वरियर और साई किशोर को 2-2 सफलता मिली, तो त्रिनोक नाग को 1 विकेट मिला।

इसके बाद जब तमिलनाडु राजस्थान से मिले 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 47.1 ओवर में 248 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच में उसे 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए जगदीशन के 65 रनों के अलावा विजय शंकर ने 49, बाबा इंद्रजीत ने 37 और मोहम्मद अली ने 34 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 54: RCB बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के 54वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। लखनऊ के हाथों...

IPL 2026, Match 53: CSK बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के 53वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ‘सुपर संडे’ को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। आईपीएल 2026 के 53वें मैच में,...

9 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के 51वें मैच में...

IPL 2026: KKR की 8 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs KKR: Stats Review (image via IPL/X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, शुक्रवार, 8 मई को अरुण...