Skip to main content

ताजा खबर

वानखेड़े स्टेडियम को पूरे होने वाले हैं 50 साल, तेंदुलकर समेत ये दिग्गज ग्रैंड सेलिब्रेशन में होंगे शामिल

वानखेड़े स्टेडियम को पूरे होने वाले हैं 50 साल, तेंदुलकर समेत ये दिग्गज ग्रैंड सेलिब्रेशन में होंगे शामिल

Sachin Tendulkar (Photo Source: Getty Images)

19 जनवरी 2025 को मुंबई के आईकॉनिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम को 50 साल पूरे होने वाले हैं। इसके उपलक्ष्य में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने ग्रैंड सेलिब्रेशन का ऐलान किया है। यह सेलिब्रेशन 12 जनवरी से शुरू होगा और 19 जनवरी को इसका समापन होगा।

इस इवेंट में मुंबई के कुछ दिग्गज कप्तान अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जिनमें- सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, दिलीप वेंगसरकर और डायना एडुल्जी के साथ-साथ मेन्स और वुमेंस क्रिकेट दोनों के कुछ घरेलू दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

अजिंक्य नाइक ने फैंस और दिग्गज खिलाड़ियों को किया आमंत्रित

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने फैंस और दिग्गज खिलाड़ियों को इस खास कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। News 18 के अनुसार उन्होंने कहा,

“जैसा कि हम प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं सालगिरह मना रहे हैं, मैं सभी क्रिकेट फैंस को इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक आमंत्रित करता हूं। हमारे लीजेंडरी हीरो इस कार्यक्रम में हमारे साथ शामिल होंगे, और साथ मिलकर हम वानखेड़े स्टेडियम की समृद्ध विरासत को ट्रिब्यूट देंगे जो मुंबई का गौरव है। आइए इस उत्सव को वास्तव में अविस्मरणीय बनाएं।”

19 फरवरी को ग्रैंड सेलिब्रेशन में प्रसिद्ध कलाकार अवधूत गुप्ते और अजय-अतुल परफॉर्म करने वाले हैं, साथ ही एक लेजर शो भी होगा। MCA 19 जनवरी को महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और पूर्व एमसीए अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार को भी सम्मानित करेगा।

वानखेड़े स्टेडियम से फैंस और खिलाड़ियों की बहुत सारी खास यादें जुड़ी हुई है। भारत ने 2011 में वानखेड़े में श्रीलंका को हराकर 28 साल का लंबा इंतजार खत्म कर वर्ल्ड कप जीता था। दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 2013 में इसी मैदान में अपने करियर का आखिरी मैच खेला था। वहीं, फिर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इसी मैदान पर विराट कोहली ने 50वां वनडे शतक तेंदुलकर के सर्वाधिक ODI शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था।

वानखेड़े में आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1-5 नवंबर को खेला गया था। कीवी टीम ने इस टेस्ट में 25 रनों से जीत दर्ज कर 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया था। न्यूजीलैंड 2012 के बाद से भारत को उनके घर पर व्हाइटवॉश करने वाली पहली टीम बनी थी।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...