Skip to main content

ताजा खबर

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में विनोद कांबली ने छुए सुनील गावस्कर के पैर, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही वीडियो

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में विनोद कांबली ने छुए सुनील गावस्कर के पैर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही वीडियो

Vinod Kambli Touches Feet Of Sunil Gavaskar (Pic Source-X)

मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और विनोद कांबली को सम्मानित किया। इन दोनों दिग्गजों के अलावा कई धाकड़ खिलाड़ी भी इस समारोह में मौजूद थे।

इस समारोह में जैसे ही विनोद कांबली ने सुनील गावस्कर को देखा दिग्गज खिलाड़ी उनके पास आए। यही नहीं विनोद कांबली ने सुनील गावस्कर के पैर भी छुए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि, पिछले काफी समय से विनोद कांबली अस्पताल में एडमिट थे। हाल ही में ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और पहली बार विनोद कांबली को काफी फिट देखा गया। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा इस समारोह में संजय मांजरेकर और वसीम जाफर भी शामिल थे।

विनोद कांबली को फिट देखकर सभी लोग काफी खुश थे। यही नहीं विनोद कांबली के फैंस भी उनको देखकर काफी उत्साहित दिखे।

यह रही वीडियो:

सम्मानित किए जाने के बाद कांबली ने प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेलने के दिनों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मैंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक यहीं लगाया था और फिर अपने करियर में कई और शतक लगाए। अगर कोई भी मेरे या सचिन (तेंदुलकर) की तरह भारत के लिए खेलना चाहता है तो मैं सलाह दूंगा कि आपको कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए और ऐसा करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि सचिन और मैंने बचपन से ही ऐसा किया था।’

इन दिग्गजों को किया गया सम्मानित

संजय मांजरेकर, वसीम जाफर, राजू कुलकर्णी, चंद्रकांत पंडित, लालचंद राजपूत, शोभा पंडित और अरुंधति घोष समेत कई अन्य क्रिकेट दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने मुंबई क्रिकेट की समृद्ध विरासत में योगदान दिया है। गावस्कर रविवार को सम्मानित होने वाले मुंबई के पहले कप्तान थे, उन्हें एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने स्मृति चिह्न भेंट किया।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा!

How Much Do Umpires Get Paid For IPL Games? (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग अपनी जबरदस्त आर्थिक ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर है, क्योंकि यह बड़े-बड़े क्रिकेटरों...

SM Trends: 1 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच आज 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट...

‘सूर्या ने मुझे कुछ खास इनपुट्स दिए’: इंग्लैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर ने किया सूर्यकुमार यादव की सलाह का खुलासा

ENG vs IND 2026: Shreyas Iyer (image via getty) टीम इंडिया, नए टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ, अपने यूनाइटेड किंगडम दौरे के अगले हिस्से की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ...

1 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा! इंडियन प्रीमियर लीग अपनी...