Skip to main content

ताजा खबर

“वह मेरे कान खाएगा अब…”, रवि बिश्नोई को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्यों बोली ऐसी बात?

“वह मेरे कान खाएगा अब…”, रवि बिश्नोई को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्यों बोली ऐसी बात?

Ravi Bishnoi & Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुई नजर आ रही है। दूसरे टी20 में तिलक वर्मा की नाबाद 72* रन की पारी की बदौलत भारत ने दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। मैच विनिंग पारी के कारण तिलक काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन इस जीत के उतने ही हकदार रवि बिश्नोई भी हैं।

रवि बिश्नोई ने 5 गेंदों में 9* रन की नाबाद पारी खेली थी। तिलक और बिश्नोई के बीच 9वें विकेट के लिए 20 रनों की साझेदारी हुई थी। बिश्नोई ने ब्रायडन कार्स और लियम लिविंगस्टोन के खिलाफ दो शानदार चौके लगाए थे, जिसने टीम इंडिया को वापसी दिलाई थी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रवि बिश्नोई की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है।

रवि बिश्नोई की तारीफ में सूर्या ने बोली यह बात

सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी20 मैच के बाद पोस्ट मैच प्रजेटेंशन पर बात करते हुए कहा था,

“वह अगले दो दिनों तक मेरे कान खाएगा। वह नेट्स में बहुत मेहनत कर रहा है, वह बल्ले से भी योगदान देना चाहता है, यह एक परफेक्ट उदाहरण है कि उसने आज ऐसा किया और अर्शदीप सिंह को भी नहीं भूलना चाहिए।”

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार जीत के बाद भारत ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। टीम की मंशा अब तीसरे टी20 मैच में शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए सीरीज पर कब्जा करने की है। वहीं, दूसरी ओर मेहमान इंग्लिश टीम वापसी करना चाहेगी। तीसरा टी20 मैच मंगलवार, 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाने वाला है।

IND vs ENG: तीसरे टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रमनदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी/रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...