
Dinesh Karthik (Photo Source: Getty Images)
पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने हाल ही में अपने साथ हुई एक अजीबोगरीब घटना को लेकर खुलासा किया है, जो उन्होंने 2013 में इंडिया-ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका का दौरा करते हुए अनुभव किया था। कार्तिक ने कहा कि टीम सन सिटी में रह रही थी और उन्हें कुछ पैरानॉर्मल एक्टिविटी महसूस हुई। वह इस बारे में निश्चित नहीं है कि उन्होंने क्या देखा, लेकिन रात के दौरान उन्हें अपने कमरे में कुछ हिलता हुआ दिखा था।
वह एक डरावना एहसास था- दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के एक शो पर बात करते हुए बताया,
जब हम सन सिटी में रह रहे थे, मुझे रात में एक अजीब समय पर कमरे में कुछ अजीब हलचल महसूस हुई। मैं ठीक से नहीं जानता कि यह क्या था लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि यह एक डरावना एहसास था।
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें मेंटर-कम-बैटिंग कोच के तौर पर नियुक्त किया है। हालांकि, कार्तिक वापस से मैदान में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। SA20 के तीसरे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स ने उन्हें साइन कर लिया है।
बता दें, दिनेश कार्तिक पहले भारतीय खिलाड़ी है जो इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। कार्तिक का कहना है कि “मेरे पास साउथ अफ्रीका में खेलने और दौरे की बहुत सारी यादें हैं। जब यह मौका आया तो मैं मना नहीं कर सका। क्योंकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापस आना खास होगा।”
दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन पर डालें नजर-
दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट मैचों में 25.0 के औसत और 49.28 के स्ट्राइक रेट से 1025 रन बनाए हैं। वहीं, 94 वनडे मैचों में 30.21 के औसत और 73.24 के स्ट्राइक रेट से 1752 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल है।
कार्तिक ने भारत के लिए 60 टी20 मैचों में 26.38 के औसत और 142.62 के स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाएं हैं। वहीं, 257 आईपीएल मैचों में 26.32 के औसत और 135.36 के स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए हैं।
T20 WC 2026: वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान! रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, कोहली की बराबरी की
T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को 7 रन से हराकर भारत ने बनाई फाइनल में जगह, बैथल के शतक पर फिरा पानी
IND vs ENG, 2nd Semifinal: संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
IND vs ENG: हैरी ब्रूक का कैच छोड़ना इंग्लैंड को पड़ा महंगा, संजू सैमसन ने जड़े ताबड़तोड़ 89 रन

