Skip to main content

ताजा खबर

“वह बहुत डरावना था, मेरे कमरे में….”, दिनेश कार्तिक के साथ साउथ अफ्रीका में घटी थी अजीब घटना

Dinesh Karthik (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने हाल ही में अपने साथ हुई एक अजीबोगरीब घटना को लेकर खुलासा किया है, जो उन्होंने 2013 में इंडिया-ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका का दौरा करते हुए अनुभव किया था। कार्तिक ने कहा कि टीम सन सिटी में रह रही थी और उन्हें कुछ पैरानॉर्मल एक्टिविटी महसूस हुई। वह इस बारे में निश्चित नहीं है कि उन्होंने क्या देखा, लेकिन रात के दौरान उन्हें अपने कमरे में कुछ हिलता हुआ दिखा था।

वह एक डरावना एहसास था- दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के एक शो पर बात करते हुए बताया,

जब हम सन सिटी में रह रहे थे, मुझे रात में एक अजीब समय पर कमरे में कुछ अजीब हलचल महसूस हुई। मैं ठीक से नहीं जानता कि यह क्या था लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि यह एक डरावना एहसास था।

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें मेंटर-कम-बैटिंग कोच के तौर पर नियुक्त किया है। हालांकि, कार्तिक वापस से मैदान में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। SA20 के तीसरे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स ने उन्हें साइन कर लिया है।

बता दें, दिनेश कार्तिक पहले भारतीय खिलाड़ी है जो इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। कार्तिक का कहना है कि “मेरे पास साउथ अफ्रीका में खेलने और दौरे की बहुत सारी यादें हैं। जब यह मौका आया तो  मैं मना नहीं कर सका। क्योंकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापस आना खास होगा।” 

दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन पर डालें नजर-

दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट मैचों में 25.0 के औसत और 49.28 के स्ट्राइक रेट से 1025 रन बनाए हैं। वहीं, 94 वनडे मैचों में 30.21 के औसत और 73.24 के स्ट्राइक रेट से 1752 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल है।

कार्तिक ने भारत के लिए 60 टी20 मैचों में 26.38 के औसत और 142.62 के स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाएं हैं। वहीं, 257 आईपीएल मैचों में 26.32 के औसत और 135.36 के स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...