Skip to main content

ताजा खबर

‘वह बहुत अच्छे क्रिकेटर…’ Varun Aaron के रिटायरमेंट को लेकर आकाश चोपड़ा

Varun Aaron and Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)

10 जनवरी को तेज गेंदबाज वरुण आरोन (Varun Aaron) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। क्रिकेटर के खेल से विदाई को लेकर पूर्व क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिली।

दूसरी ओर, अब आरोन के रिटायरमेंट को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। चोपड़ा का कहना है कि आरोन एक बहुत अच्छे क्रिकेटर थे।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आरोन के रिटायरमेंट को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- वरुण आरोन ने संन्यास की घोषणा कर दी है, उन्होंने पहले रेड बॉल क्रिकेट छोड़ा और अब उन्होंने पूरी तरह से क्रिकेट छोड़ दिया है।

वह तेज गेंदबाजी करते थे, वरुण वाकई काफी तेज थे, उनके पास गति थी। अगर मुझे सही से याद है तो उन्होंने एडिलेड में डेब्यू किया था, क्योंकि तब विराट कोहली को तेज गेंदबाज काफी पसंद थे।

आकाश ने आगे कहा- उनका वहां डेब्यू हुआ, लेकिन बेचारे को वहां पर बहुत मार पड़ी और मैंने कहा यार यह आदमी कहां फंस गया है। हालांकि, इसके बाद उन्हें ज्यादा क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। मैंने सोचा कि वह अच्छा था, अगर मैं इसे वरुण के दृष्टिकोण से देखूं तो थोड़ी अधूरी संभावना है। लेकिन वह बहुत अच्छे क्रिकेटर थे।

Varun Aaron के क्रिकेट करियर पर एक नजर

गौरतलब है कि 2010-11 विजय हजारे ट्राॅफी के फाइनल में गुजरात के खिलाफ, 153 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने की वजह से वरुण आरोन सुर्खियों में आए थे। इसके बाद 2011 में उन्हें धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने का मौका मिला।

हालांकि, इंजरी की वजह से वह भारत के लिए सिर्फ 9 टेस्ट और इतने ही वनडे मैच खेल सके। टेस्ट क्रिकेट में आरोन ने 4.78 की इकाॅनमी से कुल 18 विकेट हासिल किए, तो वनडे में 6.62 की इकाॅनमी से 11 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आरोन ने आईपीएल में कुल 52 आईपीएल मैच खेले। इस दौरान तेज गेंदबाज ने 8.94 की इकाॅनमी और 33.66 की औसत से कुल 44 विकेट अपने नाम किए।

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम घोषित, खराब फॉर्म के बावजूद मार्नस लाबुशेन पर भरोसा कायम

Australia Name 16-Player Test Squad for South Africa Series; Labuschagne Holds Spot (image via getty) ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए...

‘विदेशी कोचों के प्रति हमारे मन में सॉफ्ट कॉर्नर’ – मिस्बाह-उल-हक का पाकिस्तान क्रिकेट पर गंभीर आरोप

Misbah-ul-Haq Calls Out Bias Against Local Coaches in Pakistan Cricket (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट में लोकल और विदेशी कोचों के साथ किए जाने वाले अलग-अलग बर्ताव पर पाकिस्तान के...

7 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. SA vs AUS 2026: लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट स्क्वाड में अपनी जगह रखी बरकरार लंबे समय से...

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...