Skip to main content

ताजा खबर

‘वह पूरी तरह से तैयार है’ संगाकारा ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने का समर्थन किया

Vaibhav Sooryavanshi and Kumar Sangakkara (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Sooryavanshi and Kumar Sangakkara (Image Credit- Twitter X)

राजस्थान राॅयल्स के हेड कोच कुमार संगाकारा का मानना है कि 15 वर्षीय युवा स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गौरतलब है कि बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने जारी आईपीएल 2026 में एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है।

सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में खेले गए 16 मैचों में 48.50 की शानदार औसत और 237.30 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने टीम को प्लेऑफ के साथ क्वालिफायर 2 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए टीम में श्रीलंका दौरे के लिए जगह मिल गई है। तो वहीं, अब संगाकारा ने युवा खिलाड़ी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें जल्द ही सीनियर भारतीय टीम में मौका मिलने वाला है।

कुमार संगाकारा का बड़ा बयान

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान राॅयल्स के बीच आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच के बाद, कुमार संगाकारा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा जब तक कोई खिलाड़ी खेल नहीं लेता, तब तक आप यह नहीं जान सकते कि वह तैयार है या नहीं। लेकिन, दुनिया के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ उसने जो प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मुझे पूरा यकीन है कि उसे बहुत जल्द ही टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा। उसने काफी परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की है और इस सीजन में हमारे लिए सलामी साझेदारी की जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाया है।

संगाकारा ने आगे गुजरात के खिलाफ मुकाबले में सूर्यवंशी को बाॅडीलाइन पर गेंदबाजी को लेकर कहा- “और हां, किसी भी बल्लेबाज को चोट लगना डरावना होता है। मैंने बहुत से लोगों को चोट लगते देखा है, और यह कभी भी अच्छा पल नहीं होता। लेकिन मुझे खुशी है कि वह (वैभव) ठीक है।”

আরো ताजा खबर

‘रेड-बॉल क्रिकेट में उन्हें अभी बहुत कुछ साबित करना है’ – जसप्रीत बुमराह के रेड-बॉल करियर पर बोले वकार यूनिस

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से कई बार भारत को...

WPL 2027 ऑक्शन में चमारी अटापट्टू को नहीं मिला कोई खरीदार, ये हैं 3 बड़ी वजहें

WPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित हुई। इस नीलामी में...

IPL 2027 से पहले MI में भारी फेरबदल: मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन की कोचिंग स्टाफ से हुई छुट्टी!

Mumbai Indians Part Ways with Lasith Malinga, Paras Mhambrey, and Carl Hopkinson in Major Coaching Shake-Up (Image credit Twitter – X) आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने...

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का ‘नो हैंडशेक’ वीडियो हुआ वायरल, देखें यहां

IND W vs ZIM W: Harmanpreet Kaur-Smriti Mandhana ‘no handshake’ video goes viral following victory over Zimbabwe (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ...